[ जमीन की तरमीम कैसे कराये 2024 ] जानिए नियम, जरूरी डॉक्यूमेंट, तरमीम कौन करता है | Jamin Ki Tarmim Kaise Karaye

जब हम अपनी जमीन बेचते है या फिर जमीन का बंटवारा करते है तो इसके बाद हमे जमीन की तरमीम करवानी पड़ती है| आपकी जानकारी के लिए बता दे की, जमीन की तरमीम  करवाने के लिए आपके पास दो विकल्प है आप ऑनलाइन तथा ऑफलाइन दोनो माध्यम से अपनी जमीन तरमीम करवा सकते है तो आइए, जानते है जमीन की तरमीम कैसे कराये

जमीन-की-तरमीम-कैसे-कराये

आज का यह लेख आपके लिए बहुत ही खास होने वाला है क्योंकि इस लेख में हम आपको तरमीम से संबंधित सम्पूर्ण जानकारी देंगे जैसे की – जमीन की तरमीम क्या है? जमीन तरमीम कराने का उद्देश्य? जमीन की तरमीम कैसे कराये ऑफलाइन व ऑनलाइन? जमीन कि तरमीम करवाने के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट? आदि की जानकारी आपको यहां देखने को मिलेगी –

जमीन की तरमीम क्या है?

जब जमीन के बंटवारे होते है तो उन्हें अलग-अलग हिस्सों में बांटना पड़ता है, लेकिन इसे नक्शे में बांटना कठिन होता है| जब हम बंटवारे में प्राप्त जमीन को नक्शे में बांट लेते है तो उसे तरमीम कहा जाता है| एक नक्शे को दो भागो में बांटने की प्रक्रिया को ही सरल भाषा में तरमीम कहा जाता है|

जमीन की तरमीम में आमतौर पर सीमा लेख होता है, जो जमीन के चारों ओर के संदर्भ में विवरण देता है|

जमीन कि तरमीम करवाने के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट?

  • आधार कार्ड 
  • मूल निवासी प्रमाण पत्र 
  • राशन कार्ड 
  • जमीन का नक्शा 
  • जमीन का खसरा नंबर 
  • बंटवारा का आदेश पत्र 
  • पंचायत नोटिस

जमीन तरमीम कराने का उद्देश्य?

  • जमीन की तरमीम करवाने का उद्देश्य जमीन को लेकर विवाद तथा आपसी मत-भेद को खत्म करना है|
  • जमीन की तरमीम करने से, सम्पत्ति के मालिक के मालिकाना हक की सुरक्षा सुनिश्चित होती है|
  • जमीन की तरमीम करने से, संपत्ति के मालिक को संपत्ति के कानूनी संबंधों के लिए आधार मिलता है| 
  • इससे संपत्ति के मालिक को संपत्ति के विवादों से बचने में मदद मिलती है |
https://twitter.com/NewsParakram/status/1264439562400526337?s=20

Jamin Ki Tarmim Kaise Karaye :-

आर्टिकलजमीन की तरमीम कैसे कराये
उद्देश्यविवाद तथा आपसी मत-भेद को खत्म करना
लाभार्थी देश के नागरिक
वर्ष2023-24
नक्शा तरमीम के लिए खर्चा₹40 से लेकर ₹100 के बीच
वर्तमान स्थितिचालू
अधिकारिक वेबसाइटclick here

जमीन की तरमीम कैसे कराये ऑनलाइन ?

यदि आप मध्य प्रदेश के मूल निवासी है और आप जमीन की तरमीम करवाना चाहते है, तो आपको नीचे दिए गये सभी स्टेप्स को फॉलो करना होगा –

  • ऑनलाइन जमीन की तरमीम करवाने के लिए आपको सबसे पहले Mponline.gov.in Website पर जाना होगा और इसमें आपको फिर Login पर क्लिक कर देना है|
जमीन-की-तरमीम-कैसे-कराये
  • इसके बाद अपको उपयोगकर्ता का प्रकार, User Name & Password दर्ज कर देना है और Submit Button पर क्लिक कर देना है|
  • इसके बाद Left Side की ओर Mp E-District का ऑप्शन दिखाई देगा, यहां आपको क्लिक कर देना है|
जमीन-की-तरमीम-कैसे-कराये
  • अब आपको Mp E-District Button पर क्लिक कर देना है|
  • अब आपके सामने सभी सर्विसेज की लिस्ट खुल जाएगी|
  • फिर आपको Rajysav (राज्यस्व) के विकल्प पर क्लिक कर देना है|
जमीन-की-तरमीम-कैसे-कराये
  • इसमें आपको “बंटवारा के आदेश के पश्चात नक्शे में बांटकर / तरमीम नक्शा A-4 साइज कागज पर आवेदक को प्रदान” के विकल्प पर क्लिक कर लेना है|
  • अब अपको पंजीयन करे पर “क्लिक करे” देना है|
  • इसके बाद आपके सामने एक फॉर्म खुलेगा इस फॉर्म में सबसे पहले आपको आवेदक की व्यक्तिगत जानकारी देना है|
जमीन-की-तरमीम-कैसे-कराये
  • फिर आपको सेवा से संबंधित जानकारी देना होगा|
  • इसके बाद आपको सेवा जिस स्थान से संबंधित है उसकी जानकारी देना है|
  • तरमीम के लिए ऑनलाइन फीस जमा करें फीस ऑनलाइन भुगतान कर सकते है|
जमीन-की-तरमीम-कैसे-कराये
जमीन की तरमीम कैसे कराये
  • अब आपको Submit Button पर क्लिक कर देना है|

जमीन की तरमीम कैसे कराये ऑफलाइन (पूरा प्रोसेस) ?

  • ऑफलाइन मध्यम से जमीन की तरमीम करवाने के लिए आपको सबसे पहले नजदीकी तहसील कार्यालय में जाना पड़ेगा|
  • वहा पर राजस्व विभाग के अधिकारी से मिलना होगा, उन्हें आप तरमीम से संबंधित संपूर्ण जानकारी दे जिस नक्शे के दो भाग करना है उसकी जानकारी दे|
  • उसके दोनो हिसेदार को अधिकारी के सामने पेश होना होगा|
  • उन्हें एक आवेदन फॉर्म दिया जाएगा, वह अपनी सारी जानकारी भर देंगे|
  • इसके बाद उनके हिस्से में लाई गई जमीन तथा क्षेत्र के बारे में नक्शे में चिन्हित करके देना होगा|
  • अब आपसे कुछ दस्तावेज मांगे जाएंगे|
  • अधिकारी को आवेदन फॉर्म तथा जरूरी दस्तावेज देना होगा|
  • इसके कुछ दिनों के बाद वह सूचित करेगा, इस प्रकार से आप ऑफलाइन माध्यम से नक्शा तरमीम करवा सकते है|
जमीन की तरमीम कैसे कराये

जमीन की तरमीम कराने के फायदे?

  • जमीन की तरमीम एक संपत्ति के स्वामित्व की पुष्टि करती है|
  • जमीन की तरमीम बैंक और अन्य वित्तीय संस्थाओं द्वारा ऋण के लिए अनुरोध के दौरान मांगी जाने वाली एक अहम दस्तावेज होती है|
  • अगर दो लोगों के बीच संपत्ति संबंधी विवाद होता है, तो तरमीम दस्तावेजों के आधार पर फैसला लिया जा सकता है|
  • जमीन की तरमीम विधि वाद के दौरान भी उपयोगी होती है|
  • अगर एक संपत्ति से संबंधित कोई मामला अदालत में चलता है, तो तरमीम दस्तावेजों के आधार पर फैसला लिया जाता है|

जमीन की तरमीम कब निरस्त की जाती है ?

  • आपके द्वारा दिए गए नक्शे में किसी भी प्रकार की कोई त्रुटि नही होना चाहिए|
  • आवेदन फॉर्म भरते समय किसी भी प्रकार की गड़बड़ी नही होना चाहिए|
  • आपको दस्तावेज ओरिजनल तथा सत्यपान किए हुए होना चाहिए|
  • इसके अलावा आपके द्वारा दिए गए खसरा नंबर तथा खतौनी नंबर सही होना चाहिए|
जमीन की तरमीम कैसे कराये

तरमीम करने के नियम?

  • तरमीम में भूमि के संपत्तिक विवरण, स्थान, आकार, सीमाएं, उपयोग का विवरण, मालिक का नाम, आदि शामिल होने चाहिए|
  • तरमीम में संबंधित पार्टियों के हस्ताक्षर भी शामिल होने चाहिए जो इस दस्तावेज को संचालित करेंगे|
  • तरमीम में संबंधित संपत्ति की सभी पूर्व और वर्तमान क़ानूनी उपलब्धियों को भी शामिल किया जाना चाहिए|

नक्शा तरमीम क्या होता है?

नक्शा तरमीम एक कानूनी दस्तावेज है जो भूमि की खरीद-बिक्री के समय तैयार किया जाता है, नक्शा तरमीम के माध्यम से भूमि के संपत्तिक विवरणों की स्पष्टता बढ़ती है|

नक्शा तरमीम कौन करता है?

नक्शा तरमीम कार्य भूमि के खरीद-बिक्री के समय भूमि के मालिक द्वारा राजस्व विभाग के अधिकारी से करवाया जाता है|

जमीन की तरमीम कराने में कितने रूपये का खर्च आता है?

भूमि की तरमीम कराने में ₹40 से लेकर ₹100 के बीच में खर्चा हो जाता है|

यह भी जरूर पढ़ें…

Leave a Comment