आधार कार्ड में सुधार :- आधार कार्ड एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है यदि आप एक भारतीय नागरिक है तो आपके पास आधार कार्ड होना अनिवार्य है| आधार कार्ड के माध्यम से बायोमेट्रिक ऑर्थेंटिकेशन डेटा लिया जाता है, यदि आपके आधार कार्ड में बनवाते समय किसी प्रकार की कोई गलती या त्रुटि रह गई हो तो आप इस त्रुटि को आसानी से घर बैठे सही कर सकते हो|

आज का यह लेख आपके लिए बहुत ही खास होने वाला है क्योंकि इस लेख हम अपको जानकारी देंगे की “आधार कार्ड में सुधार कैसे करे” इससे संबंधित संपूर्ण जानकारी देंगे जैसे की – आधार कार्ड क्या है? आधार कार्ड में सुधार कैसे करे ऑनलाइन? आधार कार्ड अपडेट हुआ या नहीं चेक कैसे करे? आधार कार्ड कैसे डाउनलोड करें? आधार कार्ड कितनी बार बनता है? आदि विषयों की संपूर्ण जानकारी आपको इस लेख में देखने को मिलेगी –
आधार कार्ड क्या है?
आधार कार्ड भारत सरकार द्वारा भारतीय नागरिकों के लिए जारी किया गया है, यह कार्ड पहचान पत्र के रूप में काम आता है| जानकारी के लिए बता दे की, इस आधार कार्ड में 12 अंको का एक यूनिक नंबर होता है जिसको भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण जारी करता है| इसके अलावा, आधार कार्ड भारत के नागरिकों के लिए बैंकिंग, फोन, और इंटरनेट सेवाओं के लिए भी आईडेंटिफिकेशन के रूप में उपयोगी होता है|
आधार कार्ड में सुधार के लिए आवश्यक दस्तावेज?
- वोटर आईडी
- डीएल
- पैन कार्ड
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी
आधार कार्ड में सुधार कैसे करे ऑनलाइन?
यदि आपके आधार कार्ड में भी कोई त्रुटि है तो आप आसानी से अपना आधार कार्ड अपडेट कर सकते है ऑनलाइन माध्यम से अपना आधार कार्ड अपडेट करने के लिए आपको नीचे दिए सभी स्टेप को फॉलो करना होगा –
- ऑनलाइन आधार अपडेट हेतु आपको सर्वप्रथम UIDAI की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा|
- इसका होम पेज खुलने के बाद आपको अपडेट आधार ऑनलाइन या अपडेट आधार ऑफलाइन में से किसी एक का चयन करना होगा|
- इसके बाद आपको अपने आधार नंबर दर्ज करना होगा|

- इसके बाद आपको पूछी गई सभी जानकारी आपको दर्ज कर देना है जैसे नाम, पता, जन्म तिथि आदि।

- अपडेट करने के बाद, आपको अपने विवरणों की जांच करनी चाहिए और सत्यापन कोड (OTP) प्राप्त करने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक कर देना है|

- सत्यापन कोड दर्ज करें और अपनी अपडेटेड जानकारी की जांच करें|
- अंत में आपको सबमिट बटन पर क्लिक कर देना है और अपने अपडेट आधार कार्ड की रिसिप्ट डाउनलोड कर लेना है|
आधार कार्ड अपडेट हुआ या नहीं चेक कैसे करे?
- यदि जानना चाहते है की आपका आधार कार्ड अपडेट हुआ है या नही तो इसके लिए आपको सर्वप्रथम UDAI की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा|
- इसका होम पेज खुलने के बाद चेक आधार कार्ड के विकल्प पर क्लिक करना होगा|
- इसके बाद आपको 12 अंको को आधार कार्ड नंबर दर्ज करना होगा|
- आपको अपना अपडेट सत्यापन नंबर (URN) दर्ज करना होगा, जो आपको अपडेट करते समय दिया गया होगा|
- यदि आपके पास URN नहीं है तो आप अपने मोबाइल नंबर के माध्यम से भी जाँच कर सकते हैं|
- अब आपको अपने आधार नंबर तथा मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा|
- अब आपको अपने मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी मिलेगा|
- ओटीपी दर्ज कर देना है और सबमिट बटन पर क्लिक कर देना है|
- यदि अपडेट हुआ होगा तो आपको एक मैसेज मिलेगा जिसमें आपके नए विवरण शामिल होंगे|
- यदि अपडेट नहीं हुआ होगा तो आपको आधार अपडेट नही हुआ का संदेश मिलेगा|
आधार कार्ड कितनी बार बनता है?
प्रत्येक व्यक्ति का आधार कार्ड केवल एक ही बार बनाता है, परंतु आप इसको अपडेट कई बार करवा सकते है| आप यदि अपने नाम, पता, जन्म तिथि, फोटो आदि में कोई बदलाव करवाना चाहते हैं तो आप आधार कार्ड में संशोधन करवा सकते हैं| इसके लिए भी आपके पास 2 विकल्प है आप ऑनलाइन या ऑफलाइन माध्यम से अपना आधार कार्ड अपडेट करवा सकते है|
आधार कार्ड कैसे डाउनलोड करें?
- यदि आप अपना आधार कार्ड डाउनलोड करना चाहते है तो आपको इसके लिए UIDAI की वेबसाइट पर जाना होगा|
- इसका होम पेज खुलने के बाद आपको My Aadhar पर क्लिक करना होगा|
- इसके बाद आपको आधार कार्ड नंबर दर्ज कर देना है|
- इसके बाद आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा|
- OTP आपको दर्ज कर देना है, इसके बाद आपके सामने एक पेज खुलेगा जिसमें आपके आधार कार्ड का पूरा विवरण दिया जाएगा|
- इसके बाद आपको आधार कार्ड डाउनलोड कर लेना है और प्रिंट करवा लेना है|
आधार कार्ड कस्टमर केयर नंबर?
आधार कार्ड कस्टमर केयर नंबर – 1947, ईमेल – help@uidai.gov.in है, यदि आपको आधार से संबंधित कोई समस्या है तो आप आधार की आधिकारिक वेबसाइट https://uidai.gov.in पर जाकर ऑनलाइन समाधान खोज सकते हैं|
आधार कार्ड कितने दिन में अपडेट होता है?
यदि आप आधार कार्ड अपडेट करवाना चाहते है या फिर अपडेट करवा लिया है तो, इस प्रक्रिया को पूरा होने में लगभग 90 दिनों का समय लगेगा, यानी यह अपडेट की प्रक्रिया 90 दिनों के मध्य पूरी हो जाएगी|
यह भी जरूर पढ़ें…