आयुष्मान कार्ड कैसे बनवाएं :- आयुष्मान कार्ड भारत सरकार द्वारा चलाई गई एक योजना है जिसका उद्देश्य भारत के गरीब और मध्यम श्रेणी के परिवारों के लिए मुफ्त स्वास्थ्य बीमा प्रदान करना है| आयुष्मान कार्ड धारकों को सरकारी व प्राइवेट अस्पतालों में भर्ती होने पर अधिकतम 5 लाख रुपये का चिकित्सा उपचार नि:शुल्क प्रदान किया जाता है, यह भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है यदि अभी तक आपने इसमें आवेदन नही किया है तो आज ही घर बैठे ऑनलाइन आवेदन करें –

इस लेख में हम आपको “आयुष्मान कार्ड कैसे बनवाएं” इससे संबंधित कई आवश्यक जानकारी देंगे जैसे की- आयुष्मान कार्ड क्या है? आयुष्मान कार्ड कितने रुपए में बनता है? आयुष्मान कार्ड से कितने तक का इलाज हो सकता है? आयुष्मान कार्ड नियम और शर्तें? आयुष्मान कार्ड के फायदे? आयुष्मान कार्ड ऑनलाइन आवेदन कैसे करे? आदि की जानकारी आपको यहां देखने को मिलेगी –
आयुष्मान कार्ड क्या है?
आयुष्मान भारत स्कीम केंद्र सरकार द्वारा 14 अप्रैल 2018 में शुरू की गई है| इस योजना के तहत आपका एक आयुष्मान कार्ड बनेगा, इस कार्ड हेल्थ कार्ड तथा गोल्डन कार्ड के नाम से भी जाना जाता है| इस कार्ड के अंर्तगत आपको 5 लाख रुपए तक के मुफ्त इलाज का फायदा मिलेगा|
इस स्कीम की सबसे बड़ी विशेषता यह है की, इस Ayushman Bharat Golden Card Scheam का लाभ कोई भी भारतीय नागरिक ले सकता है जो आयुष्मान कार्ड के लिए पात्र है|
आयुष्मान कार्ड के लिए पात्रता?
- आवेदक भारतीय होना चाहिए तथा आवेदक के पास निवासी प्रमाण पत्र होना चाहिए|
- आवेदक देश के ग्रामीण क्षेत्र में कच्चा मकान होना चाहिए|
- आवेदक का नाम सम्बन्धित नेशनल रजिस्टर परिवार सूची में होना चाहिए|
- यदि आप एससी या एसटी से संबंधित है तो आप इसका लाभ ले सकते है|
- आवेदक के पास अपने सभी आवश्यक दस्तावेज होना चाहिए|
आयुष्मान कार्ड के लिए आवश्यक दस्तावेज?
- आधार कार्ड
- जन्म प्रमाणपत्र
- बैंक डिटेल्स
- राशन कार्ड
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
Ayushman Bharat Yojana –
लेख का नाम | आयुष्मान कार्ड कैसे बनवाएं |
किसके द्वारा शुरू की | केंद्र सरकार द्वारा |
लाभार्थी | भारत के नागरिक |
उद्देश्य | भारत देश के नागरिकों को बेहतर स्वास्थ सुविधा देना |
लाभ राशि | 5 लाख रुपए |
आवेदन का प्रकार | ऑनलाइन तथा ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया |
वर्तमान स्थिति | चालू है |
ऑफिसियल वेबसाइट | https://setu.pmjay.gov.in/setu/ |
आयुष्मान कार्ड कितने रुपए में बनता है?
आयुष्मान कार्ड बिल्कुल मुफ्त होता है और आप इसे अपने नजदीकी आयुष्मान केंद्र से प्राप्त कर सकते हैं| इसके लिए कोई शुल्क नहीं होता है| यदि आप इसे ऑनलाइन किसी CSC केंद्र से बनवाते है तो वह आपसे 30 से 50 रुपए तक का पोर्टल चार्ज ले सकते है यह कार्ड गरीब और दलित परिवारों को उचित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में मदद करता है|
आयुष्मान कार्ड ऑनलाइन आवेदन?
- यदि आप आयुष्मान कार्ड के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करना चाहते है तो इसके लिए आपको सर्वप्रथम इसकी ऑफिसियल वेबसाइट पर होगा|

- इसका Home Page खुलने के बाद आपको Register के विकल्प पर क्लिक करना होगा|
- इसके बाद आपके सामने Register As Self User Form भरना होगा|
- इसमें आपको अपना State Select And District का चयन कर लेना है|
- इसके बाद आपको पूछी गई सभी जानकारी भी दर्ज कर लेना है|

- जानकारी दर्ज करने के बाद आपको Submit Button पर क्लिक कर देना है|
- इसके बाद आपको पुनः एक बार फिर इसके Home Page पर जाना होगा|
- इसके बाद आपको Smile TSS पर क्लिक करना होगा|

- इसके बाद अपको अपने मोबाइल नंबर की मदद से Sign In कर लेना है और Get Otp पर क्लिक कर देना है|
- इसके बाद आपको OTP दर्ज कर देना है|
- इसके बाद आपको Face RD Confergation के विकल्प पर क्लिक कर देना है|
- इसके बाद आपको Connect Mobile Rd के विकल्प पर क्लिक करना होगा|

- अब आपको Go Home पर क्लिक कर देना है|
- इसमें आपको अपना State Select And District का चयन कर लेना है|
- इसके बाद आपको अपना नाम सर्च कर लेना है और View पर क्लिक कर देना है|

- अब आपके सामने दो विकल्प होंगे Download Card तथा Add Member का विकल्प दिखाई देगा|
- यदि आपको डाउनलोड करना है तो आपको Download पर क्लिक कर देना है|

- यदि आप आपको किसी को जोड़ना है तो आपको Add Member पर क्लिक कर देना है|
- इसके बाद अपको SECC Benificiaries की जानकारी देना होगा|
आयुष्मान कार्ड के फायदे?
- कार्ड के माध्यम से आप 5 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज करवा सकते है|
- देश के नागरिक इस कार्ड से प्राइवेट तथा सरकारी हॉस्पिटल में अपना इलाज करवा सकते है|
- यह कार्ड आपको आवेदन के बाद 15 दिनों के अंदर ही प्राप्त हो जाएगा|
आयुष्मान कार्ड में कौन-कौन सी बीमारी आती है?
आयुष्मान कार्ड में कई बीमारी आती है जैसे की – कैंसर, किडनी रोग, कार्डियोवास्कुलर रोग, न्यूमोनिया, मलेरिया, टीबी, वायरल हेपेटाइटिस,दिमागी रोग, सामान्य चिकित्सा, मां-बच्चे की देखभाल, ऑपरेशन आदि बीमारियां इस में शामिल है| इसके अलावा योजना अन्य कुछ असामान्य बीमारियों के लिए भी निःशुल्क इलाज प्रदान करती है|
आयुष्मान कार्ड से कितने तक का इलाज हो सकता है?
आयुष्मान कार्ड योजना के अंतर्गत निःशुल्क इलाज की सीमा 5 लाख रुपये है इस सीमा के अंदर बीमारों को निःशुल्क उपचार उपलब्ध होता है|
आयुष्मान कार्ड डाउनलोड?
यदि आपने पहले कभी आयुष्मान कार्ड बनवाया है तो, आप इस कार्ड को इसकी ऑफशियल वेबसाइट पर जानकर आसानी से डाउनलोड कर सकते है| इसके लिए आईडी, पासपोर्ट तथा मोबाइल नंबर की आवश्यकता होगी, इसमें आपको ऑनलाइन फॉर्म बना होगा| जब आप सभी जानकारी भर देंगे, तो आपको “Download” वाले बटन पर क्लिक करना होगा आपका आयुष्मान कार्ड फॉर्मेट में डाउनलोड हो जाएगा|
आयुष्मान कार्ड नियम और शर्तें?
- इस लाभ लेने की लिए आपको इसकी पात्रता मानदंडों को पूरा करना होगा|
- आवेदन करने वाले परिवार का आय न्यूनतम 10,000 रुपये और अधिकतम 5 लाख रुपये होना चाहिए|
- आयुष्मान कार्ड से संबंधित सभी जानकारी सही और सत्य होनी चाहिए|
- आयुष्मान कार्ड से उपचार के लिए विशिष्ट अस्पतालों का चयन किया जाता है जो इस योजना में शामिल होते हैं|
- आयुष्मान कार्ड का उपयोग केवल संबंधित व्यक्ति के इलाज के लिए होना चाहिए|
आयुष्मान कार्ड कब तक वैध है?
आयुष्मान कार्ड का वैधता अवधि एक वित्त वर्ष होती है, जो वित्तीय वर्ष के अंत तक चलता है यानी आयुष्मान कार्ड एक वर्ष में एक्सपायर हो जाता है|
आयुष्मान कार्ड बनने में कितना समय लगता है?
आयुष्मान कार्ड के लिए आवेदन करने के 10-15 दिन के अन्दर बनकर तैयार हो जाता है|
यह भी जरूर पढ़ें…