[ जमीन की रजिस्ट्री ऑनलाइन चेक 2024 ] जानिए UP, बिहार, राजस्थान | Jamin Registry Online Check Kaise Kare

जमीन की रजिस्ट्री ऑनलाइन चेक :- वर्तमान समय में यदि कोई भूखंड मालिक जिसने अपनी संपत्ति का क्रय विक्रय किया है अगर वह जानना चाहता है, कि कौन सी जमीन किसके नाम रजिस्ट्री हुआ है तो घर बैठे मोबाइल की सहायता से आसानी से चेक कर सकता है आज के समय में लगभग सभी राज्यों के राजस्व विभाग ने भू अभिलेख से सम्बंधित जानकारी ऑनलाइन पोर्टल पर उपलब्ध करा दी है|

जमीन-की-रजिस्ट्री-ऑनलाइन-चेक

यदि आप अपने मोबाइल से ही जमीन की रजिस्ट्री देखना चाहते है तो, आपके लिए आज का यह लेख बहुत ही खास होने वाला है क्योंकि इस लेख में हम आपको कई आवश्यक जानकारी देने वाले है जैसे की – जमीन की रजिस्ट्री क्या है? जमीन की रजिस्ट्री ऑनलाइन चेक बिहार? जमीन की रजिस्ट्री ऑनलाइन चेक up? जमीन की रजिस्ट्री ऑनलाइन चेक राजस्थान? आदि की विस्तार जानकारी देखने को मिलेगी –

जमीन की रजिस्ट्री क्या है?

हमारे भारत देश में जमीन रजिस्ट्री एक कानूनी प्रक्रिया है| दूसरे शब्दो में यदि हम बात करे तो, जमीन के मूल दसतवेजों पर जमीन बेचने वाले के नाम को हटाकर खरीदने वाले व्यक्ति के नाम को दर्ज करना ही उस जमीन की रजिस्ट्री कहलाती है| रजिस्ट्री के आधार पर ही भारत देश में जमीन को खरीदा या बेचा जा सकता है|

जमीन की रजिस्ट्री दस्तावेजों में जमीन का आकार, स्थान, सीमा और संपत्ति का मूल्य शामिल होते है| इस प्रक्रिया के बाद, आपको जमीन के स्वामित्व का प्रमाण दिया जाता है|

जमीन की रजिस्ट्री ऑनलाइन चेक up?

  • यदि आप उत्तर प्रदेश के निवासी है तथा आप भी अपनी जमीन की रजिस्ट्री ऑनलाइन चेक करना चाहते है तो आपको सबसे पहले Google Search Bar Igrup Keyword सर्च करना होगा|
  • अब आपको IGRUP का पेज दिखाई देगा, यहां आपको क्लिक कर देना है|
  • अब आपके सामने इस वेबसाइट का Home Page खुलेगा|
जमीन-की-रजिस्ट्री-ऑनलाइन-चेक
  • इसके बाद आपको Enter Here / यहां से प्रवेश करे के विकल्प पर क्लिक कर देना है|
  • अब आपके सामने स्टांप & रजिस्ट्रेशन विभाग उत्तर प्रदेश का एक नया पेज खुलेगा|
  • इस बाद आपको संपत्ति विवरण के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है|
जमीन-की-रजिस्ट्री-ऑनलाइन-चेक
  • इसके बाद आपके सामने Property Search का पेज खुलेगा इसमें आपको चयन करना है की आपकी प्रॉपर्टी कहा है| 
  • इसमें दो विकल्प होंगे Rural Property / Urban Property आपको अपने अनुसार चयन कर लेना है|
  • इसके बाद आपको District, Tehsil & Village का चयन कर लेना है|
  • अब आपको अपना Khasara Number, House Number & Plot Number की जानकारी दर्ज कर देना है|
जमीन-की-रजिस्ट्री-ऑनलाइन-चेक
  • इसके बाद अपको Submit कर देना है|
  • अब आपके सामने कई विकल्प होंगे परंतु आपको Property Deed ( सम्पत्ति विलेख विवरण ) पर क्लिक कर देना है|
  • इसके बाद आपके सामने सम्पत्ति पंजीकरण अनुक्रमणिक पंजिक का पेज खुलेगा, इस पेज में आपको अपनी जमीन की जानकारी मिल जाएगी|
  • इसके बाद आपको पूर्ण विवरण देखे के नीचे चयन करे के विकल्प पर क्लिक कर देना है|
जमीन-की-रजिस्ट्री-ऑनलाइन-चेक
  • जिस विकल्प पर आप क्लिक करेंगे उस व्यक्ति के जमीन से संबंधित जानकारी मिल जाएगी|
  • अब आपको सेकेण्ड लेख पत्र देखे में चयन करे के विकल्प पर क्लिक कर देना है|
  • इसके बाद आपके System में जमीन की रजिस्ट्री File डाउनलोड हो जाएगी|

जमीन की रजिस्ट्री ऑनलाइन चेक बिहार?

  • यदि आप बिहार के निवासी है तथा आप भी अपनी जमीन की रजिस्ट्री ऑनलाइन चेक करना चाहते है तो आपको सबसे पहले biharbhumijankari.bihar.gov.in Offcial Website पर जाना होगा|
  • अब आपके सामने इस वेबसाइट का Home Page खुलेगा|
  • यदि आपने अपनी जमीन की रजिस्ट्री 2005 से पहले कराई है तो आपको Pre-Computerisation के विकल्प का चयन कर लेना है|
  • इसके अलावा यदि आपने अपनी जमीन की रजिस्ट्री 2006 से 2015 के मध्य किया है तो आपको Post-Computerisation के विकल्प का चयन कर लेना है|
  • यदि आपने 2016 से अभी तक अपनी जमीन की रजिस्ट्री कराई है तो आपको Online Registration के विकल्प का चयन कर लेना है|
  • अब आपको अपना Registration Office, Property Location, Circle और Mauja का चयन कर लेना है|
  • इस बाद आपको Search Button पर क्लिक कर देना है|
  • अब आपको Click Here To View Details पर क्लिक कर देना है|
  • अब आपके सामने एक Registry List खुलेगी|
  • इसके बाद आपको Veiw Details पर क्लिक कर देना है|
  • अब आपके सामने Deed Details का PDF Page खुलेगा, इसमें जमीन से संबंधित सभी जानकारी दी जाएगी|
  • इस PDf को आपको डाउनलोड कर लेना है|

जमीन की रजिस्ट्री ऑनलाइन चेक राजस्थान?

  • यदि आप राजस्थान के निवासी है तथा आप भी अपनी जमीन की रजिस्ट्री ऑनलाइन चेक करना चाहते है तो आपको सबसे पहले Apnakhata.raj.nic.in Offcial Website पर जाना होगा
  • इसका Home Page खुलने के बाद आपको नीचे Scroll कर लेना है|
  • इसके बाद आपको Rajesthan Map दिखाई देगा, इसके साइड में आपको जिला चुने का विकल्प दिखाई देगा|
  • यहां अपको अपना जिला का चयन कर लेना है और फिर तहसील का भी चयन कर लेना है|
  • इसके बाद आपको अपना Village Select कर लेना है|
  • इसके बाद आपके सामने जमाबंदी / नामांतरण प्रतिलिपि का नया पेज खुलेगा|
  • यहां आपको आवेदक की जानकारी देना होगा जैसे की – आवेदक का नाम, पता, शहर, पिन कोड आदि की जानकारी आपको दर्ज कर देना है|
  • फिर आपको जमाबंदी की प्रतिलिपि का चयन कर लेना है और फिर इसके नीचे आपको चार विकल्प दिखाई देंगे की आपको खसरा किसके माध्यम से निकालना है जैस की – खाते से / नाम से / GRN से / खसरा से 
  • अब आप सर्च कर लेना है और आपको नकल सूचक के विकल्प पर क्लिक कर देना है|
  • इस बाद अब आप नकल डाउनलोड कर सकते है तथा आप जमीन की रजिस्ट्री ऑनलाइन माध्यम द्वारा चेक और Download कर सकते है|

State wise link to check land registry online 

राज्य का नाम रजिस्ट्री देखने के लिए संबंधित प्रदेश की Link
मध्य प्रदेश http://mpbhulekh.gov.in/ 
उत्तर प्रदेश https://bhulekh.up.nic.in/ 
बिहार http://lrc.bih.nic.in/ROR.aspx 
पंजाब https://plrs.org.in/ 
गुजरात https://anyror.gujarat.gov.in/ 
महाराष्ट्र https://bhulekh.mahabhumi.gov.in/ 
हरियाणा http://jamabandi.nic.in/ 
राजस्थान https://apnakhata.raj.nic.in/ 
छत्तीसगढ़ https://bhuiyan.cg.nic.in/
जमीन की रजिस्ट्री ऑनलाइन चेक

मोबाइल से जमीन की रजिस्ट्री कैसे चेक करें?

यदि आप मोबाइल या कंप्यूटर के माध्यम से अपनी जमीन की रजिस्ट्री निकालना चाहते है तो आपको संबंधित राज्य की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा| जिसकी जानकारी आपको ऊपर विस्तार से दी गयी है|

जमीन की रजिस्ट्री के कितने दिन बाद दाखिल खारिज होता है?

जमीन की रजिस्टी के 15 से 20 दिन बाद दाखिला खारिज होता है परंतु कई बार किसी कारण से इसमें थोड़ा अधिक समय भी लग सकता है| इस परिस्थिति में आपको नजदीकी सरकारी दफतर में जाकर जानकारी प्राप्त करे|

यह भी जरूर पढ़ें…

Leave a Comment