[ SF6 सर्किट ब्रेकर क्या है 2023 ] संरचना, उपयोग, कार्य सिद्धांत, प्रकार, लाभ | SF6 Circuit Breaker in Hindi

SF6 circuit breaker full form | SF6 सर्किट ब्रेकर क्या है | SF6 सर्किट ब्रेकर की बनावट एवं कार्य प्रणाली | SF6सर्किट ब्रेकर के लाभ | SF6 सर्किट ब्रेकर के उपयोग | SF6सर्किट ब्रेकर की हानियां | SF6 ब्रेकर में कितना प्रेशर होता है

SF6 (सल्फर हैक्साफ्लोराइड) सर्किट ब्रेकर एक प्रकार का विद्युत सर्किट ब्रेकर है जो Electrical Circuit को ब्रेक करने के लिए इस गैस का उपयोग करता है| यह सर्किट ब्रेकर उच्च वोल्टेज और ऊर्जा पर नियंत्रण रखने के लिए तैयार किया गया है| इसके उपयोग से सर्किट ब्रेक करने में तेजी, सुरक्षा, और स्थिरता में सुधार होता है | आइए जानते है इसके बारे में A to Z संपूर्ण जानकारी –

SF6-सर्किट-ब्रेकर-क्या-है
SF6 सर्किट ब्रेकर क्या है

SF6 सर्किट ब्रेकर क्या है ?

वे सर्किट ब्रेकर जिनमें आग का बुझाना तथा संपर्क को Open व Close होने के लिए माध्यम के रूप में SF6 गैस का उपयोग होता है वह SF6 सर्किट ब्रेकर कहलाते है |

SF6 गैस एक इलेक्ट्रो नेगेटिव गैस है जो फ्री इलेक्ट्रॉन को अवशोषित कर लेती है जिससे उच्च रजिस्ट्रेंस उत्पन्न होता है और आग बुझ जाती है |

  • यह एक उच्च वोल्टेज पर कार्य करने वाला सर्किट ब्रेकर है इसमें शुद्ध सल्फर हेक्साफ्लोराइड गैस काम में ली जाती है |
  • इसकी डाइलेक्ट्रिक तथा आग बुझाने की क्षमता बहुत अधिक होती है |
  • यह विद्युत ऋणात्मक गैस है |
  • यह इलेक्ट्रॉन को सोखने की क्षमता रखती है |
  • यह 9 डिग्री सेल्सियस तापमान तक गैस अवस्था में रहती है |
  • इसका घनत्व हवा से 5 गुना होता है |
  • यह अज्वलनसील विषहीन एवं गंधहीन होती है |
  • कई प्रकार के SF6 परिपथ सयोजक बनाए गए है जो 36Kv से 760Kv तक कार्य करते है |

SF6 सर्किट ब्रेकर की बनावट एवं कार्य प्रणाली ?

SF6 परिपथ व्यंजक की बनावट एवं कार्य प्रणाली –

इसके चेंबर में SF6 गैस भरी होती है यह चेंबर SF6 गैस को रिजर्व से जुड़ा होता है जब कांटेक्ट एक दूसरे से अलग होते है तो गैस रजिस्टेंस से SF6 गैस हाई प्रेशर पर निकलती है और आर्क के ऊपर प्रहार करती है इस सर्किट ब्रेकर का Fixed Contact खोखले बेलनाकर धारा चालक का होता है जो कि आर्क हॉर्न के साथ फिट होता है |

Moving Contact भी खोखला बेलनाकार होता है परंतु इसके साइड में आयताकार छिद्र होता है जिससे SF6 गैस फ्लो हो सके | Moving ContactArcing Horn के नोक पर कॉपर टंगस्टन धातु से कनेक्ट होता है जो Arcing Resistance प्रदान करते है इसका किसी बाहरी उपयंत्र के द्वारा शुद्धिकरण कर पुन: प्रयोग में लाया जाता है |

इस सर्किट ब्रेकर के अंदर बंद अवस्था में गैस का दाब 2.8 किलोग्राम प्रति सेंटीमीटर होता है जब मूविंग व फिक्स कांटेक्ट अलग होते है तब आर्क उत्पन्न होती है जो बहुत तेजी से फ्री इलेक्ट्रॉन को अवशोषित कर लेती है जिससे कांटेक्ट के मध्य डाइलेक्ट्रिक स्ट्रैंथ बढ़ जाती है और आग बुझ जाती है प्रचलन के बाद वाल्व स्वयं एक स्प्रिंग के द्वारा बंद हो जाता है |

  • इसमें आर्क व्यवधान चेंबर में चल तथा अचल संपर्क लगाए जाते है |
  • इन चेंबरो को SF6 गैस से भर देते है |
  • असामान्य स्थिति में परिपथ वियोजक खुलता है तब वालों के कारण उच्च दबाव वाली SF6 गैस संग्राहक से आर्क व्यवधान चेंबर की ओर प्रवाहित होती है |
SF6-सर्किट-ब्रेकर-क्या-है
SF6 सर्किट ब्रेकर क्या है

SF6 सर्किट ब्रेकर के लाभ ?

SF6 परिपथ वियोजक के लाभ निम्न है –

  • इसका आकार अन्य वियोजक के अनुपात में छोटा होता है |
  • यह अज्वलनसील तथा स्थित गैस है |
  • इस गेस को पुन: काम में लिया जा सकता है |
  • इसकी धारा वहन क्षमता वायु वियोजक से 1.5 गुना होती है |
  • इसमें रख-रखाव की लागत बहुत कम आती है |
  • यह बिना आवाज के कार्य करने वाला सर्किट ब्रेकर है |
  • इसका आर्किंग टाइम बहुत कम होता है |
  • शांतिपूर्वक प्रचलन होता है |
  • इसकी क्षमता उच्च होती है |

SF6 सर्किट ब्रेकर की हानियां ?

SF6 सर्किट वियोजक की हानियां निम्न है –

  • इसमें सीलिंग की समस्या आती है |
  • इसमें गैस के लीकेज की संभावना बनी रहती है |
  • इसमें नमी का दबाव बहुत हानिकारक हो सकता है |
  • इसकी कीमत बहुत अधिक होती है |

SF6 सर्किट ब्रेकर के उपयोग ?

SF6 सर्किट ब्रेकर कई जगहों पर उपयोग में आता है| यह उच्च वोल्टेज के विद्युत सर्किटों में इस्तेमाल होता है जैसे कि पावर स्टेशन, विद्युत संयंत्र, ट्रांसमिशन लाइन्स, इंडस्ट्रियल सेटिंग्स, और विद्युत संयंत्रों में |

यह 60KV तक धारा तथा 50-80KV तक वोल्टता को व्यवधान कर सकती है | इन्हें 115KV से 500KV वोल्टता तथा शक्ति दर 10MVA से 20MVA तक काम में लिया जाता है | यह सर्किट ब्रेकर विद्युत संकेतों को नियंत्रित करने में बहुत सुरक्षित और विश्वसनीय होता है|

सर्किट ब्रेकर क्या है?

किसी वैद्युत एक लाइन को on/off करने तथा लाइन की ओवरलोड/शॉर्ट सर्किट अवस्था में उसे स्वत: ही ऑफ करने वाली युक्ति सर्किट ब्रेकर कहलाती है|

SF6 ब्रेकर में कितना प्रेशर होता है?

SF6 ब्रेकर जब क्रियाशील होता है तब SF6 गैस का प्रेशर 5 kg/cm2 होता इस स्थिति में सर्किट ब्रेकर लॉकआउट हो जाता है|

यह भी जरूर पढ़ें…

SF6 सर्किट ब्रेकर क्या है / SF6 सर्किट ब्रेकर क्या है / SF6 सर्किट ब्रेकर क्या है

Leave a Comment