[ ई मित्र कैसे खोले 2024 ] जानिए ऑनलाइन पंजीकरण, कमाई, योग्यता, जरूरी दस्तावेज | eMitra ID Kaise Le

ई-मित्र ट्रेनिंग कोर्स | ई-मित्र से होने वाली कमाई | ई-मित्र के कार्य | ई मित्र आईडी कैसे बनाएं | ई मित्र राजस्थान रजिस्ट्रेशन | ई-मित्र टोल फ्री नंबर | ई मित्र कैसे खोले | ई मित्र खोलने में कितना खर्चा आता है |

ई-मित्र-कैसे-खोले

वर्तमान समय में लगभग सभी सरकारी कार्य ऑनलाइन हो गए है, जो अब ई-मित्र पर होने लगे है| इसके चलते ई-मित्र केंद्रों की आवश्यकता दिन प्रति दिन बढ़ती ही जा रही है| यदि आप अपना बेहतर भविष्य की कामना करते है तो, आपको भी ई-मित्र सेवा केंद्र खोल लेना चाहिए| ई-मित्र सेवा केंद्र खोलकर आप सरकारी योजनाएं की सेवाएं तथा अन्य सेवाएं भी आप जनता को उपलब्ध करवा सकते है, इससे आप एक अच्छा रोजगार भी प्राप्त कर सकते है| राजस्थान राज्य में कुल 50 हजार से भी ज्यादा ई-मित्र सेवा केंद्र है|

ई मित्र का पूरा नाम क्या है?

E-Mitra का फुल फॉर्म Electronic Mitra होता है, राजस्थान सरकार ने आम नागरिकों की जिंदगी आसान करने के लिए इस पोर्टल को लॉन्च किया है|

ई मित्र क्या है?

इस पोर्टल को राजस्थान राज्य के आम नागरिकों की परेशानी को देखते हुए सरकार द्वारा लॉन्च किया है, इससे आम आदमी को एक ऐसी सुविधा दी है जिसके अंर्तगत लोग अपना कोई भी सर्टिफिकेट एक ही जगह पर आसानी से बनवा सकते है जैसे की – मूल निवासी प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, विवाह प्रमाण पत्र आदि सरकारी दस्तावेज आप E-Mitra केंद्र पर बनवा सकते है|

ई-मित्र खोलने के लिए योग्यता?

  • यदि आप E-Mitra केंद्र खोलना चाहते है या फिर E-Mitra के माध्यम से कोई दस्तावेज बनाना चाहते है तो आपके पास इसके लिए राजस्थान का स्थाई निवासी का प्रमाण होना चाहिए|
  • इसका लाभ लेने के लिए आपकी उम्र 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए|
  • E-Mitra केंद्र खोलने के लिए आपके पास कंप्यूटर होना चाहिए|
  • इसके अलावा E-Mitra Login ID होना चाहिए|
  • लाभार्थी 10वीं पास होना चाहिए|  
  • हिंदी तथा अंग्रेजी दोनो भाषा की टाइपिंग आना चाहिए|

ई-मित्र खोलने के लिए क्या-क्या चाहिए?

  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • बैंक पासबुक / बैंक डिटेल्स
  • मोबाइल नंबर
  • वैध ईमेल आईडी
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • ई-मित्र खोलने हेतु – कंप्यूटर, प्रिंटर, इंटरनेट कनेक्शन, ई-मित्र कंप्यूटर सॉफ्टवेयर

Emitra Portal Rajasthan Online Registration Highlights

आर्टिकलई मित्र कैसे खोले 2024
राज्यRajasthan
वर्ष2024
उद्देश्यसरकारी सेवाएं उपलब्ध कराना
योग्यता10वीं पास
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन
हेल्पलाइन नंबर1800 1100 11
आधिकारिक वेबसाइटhttps://emitra.rajasthan.gov.in/

ई मित्र खोलने में कितना खर्चा आता है?

यदि आप ई-मित्र केंद्र खोलना चाहते है तो इसके के लिए आपको कोई खास फीस नहीं देनी होती है| लेकिन, आपको ई-मित्र पोर्टल या आवेदन पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना होगा और वहां पर आपसे आवेदन शुल्क लिया जाता है| आवेदन शुल्क के अलावा अपने केंद्र में कंप्यूटर, प्रिंटर, स्कैनर, इंटरनेट कनेक्शन और ई-मित्र कंप्यूटर सॉफ्टवेयर आदि इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओ के लिए भी खर्च आ सकता है|

https://twitter.com/h2hutechnology/status/1589530365265612800?s=20

ई मित्र कैसे खोले / ऑनलाइन पंजीकरण (Online Registration of New eMitra in Rajasthan)?

  • यदि आप ई मित्र केंद्र खोना चाहते है तो इसके लिए आपको सर्वप्रथम ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा|
  • ऑनलाइन पंजीकरण हेतु आपको E-Mitra की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा|
  • इसका होम पेज खुलने के बाद आपको इसके बाद आपको ऑनलाइन E-Mitra/CSC रजिस्ट्रेशन के विकल्प पर क्लिक कर देना है|
ई-मित्र-कैसे-खोले
  • अब आपके समाने Registration Form खुल जाएगा|
  • आपको इसमें पूछी गई जानकारी दर्ज कर देना है|
ई-मित्र-कैसे-खोले
  • अब आपको अपने दस्तावेज भी Upload कर देना है|
  • आपके द्वारा दी गई ईमेल आईडी तथा मोबाइल नंबर पर आपको उपभोगकर्ता नाम, आईडी और पासवर्ड एसएमएस कर दिया जाएगा|
ई-मित्र-कैसे-खोले
ई मित्र कैसे खोले
  • इसके बाद आपको आईडी पासवर्ड के माध्यम से Login कर लेना है तथा आवेदन पत्र भरना होगा|

ई मित्र खोलने के फायदे है?

  • ई मित्र केंद्र से आप अपने आवश्यक सरकारी दस्तावेज में करेक्शन कर सकते है|
  • बिजली, गैस, टेलीफोन बिल भुगतान, आय-व्यय प्रमाणपत्र और जाति प्रमाणपत्र के लिए आवेदन और संशोधन आसानी से कर सकते है|
  • आप अपने ग्राम पंचायत, नगर पालिका, जिला प्रशासन आदि के ऑनलाइन फॉर्म भी भर सकते है|
  • डिजिटल सेवाएं जैसे कि ई-टिकट बुकिंग और इंटरनेट की सेवाएं आसान से प्राप्त कर सकते है|
  • आप विभिन्न सरकारी विभागों और बैंकों के आवेदन पत्र भी भर सकते है|

ई मित्र के कार्य?

  • ई मित्र पोर्टल के माध्यम से आप किसी भी तरह का बिल आसानी से भर सकते है|
  • कोई भी सरकारी दस्तावेज में सुधार करवाना है|
  • यदि किसी की पेंशन नही आ रही है, तो आप उसकी जानकारी लेने के लिए भी इस पोर्टल की मदद ले सकते है|
  • यदि आप राशन कार्ड में नया नाम जुडवाना तथा हटवाना चाहते है तो, उसके लिए भी आप इस पोर्टल की मदद ले सकते है|
  • इसके अलावा आप आरटीओ से संबंधित कोई अन्य जानकारी निकलवानी है तो, उसके लिए भी आप इस पोर्टल का उपयोग कर सकते है|

ई मित्र हेल्पलाइन नंबर?

यदि आपको इस पोर्टल से संबंधित कोई परेशानी आ रही है या फिर आपके मन में इससे संबंधित कोई प्रश्न है तो आप इस टोल फ्री नंबर 1800 1100 11 पर सम्पर्क कर सकते है|

ई-मित्र से होने वाली कमाई?

ई-मित्र सेवा के माध्यम से कमाई की जाने वाली राशि विभिन्न सेवाओं के आधार पर भिन्न होती है, यदि आप पेंशन सेवा पर काम करते है तो इसके लिए आपको 30 रुपए से 50 रुपए तक प्रति पेंशन के लिए कमिशन मिल सकता है और बिजली बिल के लिए 3 रुपए से 10 रुपए तक कमिशन मिलेगा| सामान्य: eMitra संचालक प्रति माह 25,000 से लेकर 45,000 तक की कमाई आसानी से कर लेते है |

यह भी जरूर पढ़ें…

Leave a Comment