आप भी अपना नया सेविंग अकाउंट खुलवाना चाहते है तो सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया आपके लिए सबसे अच्छा विकल्प है| क्योकि सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया भारत के सरकारी बैंक तथा सार्वजनिक बैंको में से एक है| इस बैंक के पूरे देश भर में 4735 शाखा तथा 5419 से अधिक ATM है| यह बैंक अपने ग्राहक को कई बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध करा रहा है| और इसकी खास बात यह है की, इस बैंक को देश का पहला भारतीय वाणिज्यक बैंक होने का गौरव प्राप्त है तो आइए जानते है की सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया बचत खाता कैसे खोलें|

आपके लिए यह लेख बहुत ही खास होने वाला है क्योंकि इस लेख में हम आपको सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की सम्पूर्ण जानकारी देंगे जैसे – सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया खाता खोलने के पात्रता व दस्तावेज? सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया टोल फ्री नंबर? सेंट्रल बैंक के क्या फायदे? सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया बैलेंस चेक नंबर? सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया बचत खाता इंटरेस्ट रेट? सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में बचत खाता कैसे खोले? आदि जानकारी आपको यहां देखने को मिलेगी –
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया क्या है?
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया एक पब्लिक सेक्टर बैंक है तथा इसकी ऑनरशिप भारत सरकार के पास है| जानकारी के लिए बता दे की, इस बैंक की स्थापना 21 दिसंबर 1911 को मुबई, महाराष्ट्र से की गई थी| सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा अपनी विभिन्न नीतियों और योजनाओं के माध्यम से कार्य करता है जो देश की आर्थिक विकास को सुनिश्चित करने में मदद करते हैं|
सेंट्रल बैंक में खाता खोलने के लिए पात्रता?
- आवेदक भारतीय नागरिक होना चाहिए|
- यदि आवेदक की उम्र 18 वर्ष से कम है तो, आपको माता-पिता के आधार कार्ड की आवश्यकता होगी|
- खाता खोलने के लिए आपके पास मोबाइल नंबर तथा ईमेल आईडी होना चाहिए|
- आवेदक के पास अपने सभी आवश्यक दस्तावेज होना चाहिए|
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया खाता खोलने के दस्तावेज?
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- वोटर आईडी
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी
सेंट्रल बैंक में खाता कितने रुपए से खुलता है ?
यदि आप इस बैंक में खाता खुलवाना चाहते है तो, खाता खोलने के लिए न्यूनतम राशि 50 रुपए की होती है| खाता खोलने के लिए बैंक की नीतियों और दिशानिर्देशों के अनुसार न्यूनतम शर्तों को पूरा करना होगा|
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया बचत खाता ऑनलाइन कैसे खोलें?
- यदि आप सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया बचत खाता ऑनलाइन माध्यम से घर बैठे खाता खोलना चाहते है, तो इसके लिए आपको सर्वप्रथम इस बैंक की ऑफशियल वेबसाइट पर जाना पड़ेगा|

- इसका होमाई पेज खुलने के बाद आपको Personal के विकल्प पर क्लिक करना होगा|
- यहां आपको Deposite Account के विकल्प पर क्लिक करना होगा|
- अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा|
- इस पेज में आपको सबसे नीचे आना होगा, इसमें खाते की जानकारी दी जाएगी|

- आपको ऑनलाइन एकाउंट खोलने के लिए Click Account के विकल्प पर क्लिक करना होगा|
- इसके बाद आपके सामने के ओर नया पेज खुलेगा, इस पेज में आपको New User के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा|
- इसके बाद आपको Terms & Conditions को एक्सेप्ट कर लेना है|
- अब आपको Agree Button पर क्लिक कर देना है|
- इसके बाद आपके समाने Online Account Opening Appliction Form खुलेगा, इस फॉर्म को भरने के लिए आपके पास मात्रा 15 min का समय होगा|

- इस फॉर्म में पूछी गई जानकारी आपको अच्छे से दर्ज कर लेना है|
- अंत में आपको केपचा कोड दर्ज कर देना है और Save And Submmit पर क्लिक कर देना है|

- जब आप फॉर्म सबमिट कर देंगे तो, आपके सामने एक Acknowledement Receipt मिल जाएगी|
- यहां आपको TRN Number मिल जाएंगे, यह नंबर लेकर आपको ब्रांच जाना होगा|
सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया बचत खाता इंटरेस्ट रेट?
इस बैंक में बचत खाते में 10 लाख रुपए तक की राशि पर 2.9 % वार्षिक ब्याज दर मिलता है तथा 10 लाख रुपए से अधिक की राशि पर 2.7 % का वार्षिक ब्याज दर मिलता है|
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया बैलेंस चेक नंबर?
यदि आप अपना अकाउंट का बैलेंस चेक करना चाहते है तो आपको 1800 22 1911 इस नंबर पर मिस कॉल कर देना है| जैसे ही आप इस नंबर पर कॉल करेंगे कुछ देर बाद आपने आप ही कॉल कट हो जाएगा और फिर खाताधारक के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर SMS द्वारा अपने खाते का बैलेंस की जानकारी प्राप्त कर सकते है|
सेंट्रल बैंक में कितना पैसा रख सकते हैं?
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के बचत खातों में अधिकतम 10 लाख रुपये तक जमा किए जा सकते हैं, न्यूनतम बैलेंस की धनराशि आपके खाते के प्रकार और स्थानानुसार भिन्न हो सकती है|
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया आईएफएससी कोड?
IFSC का Full Form Indian Financial System Code होता है| सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का IFSC कोड रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया द्वारा प्रबंधित होता है सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की सभी ब्रांचों का IFSC कोड अलग-अलग होता है|
सेंट्रल बैंक के क्या फायदे हैं?
- यह बैंक अपने ग्राहक को Net Banking तथा Mobile banking जैसे कई सुविधा देता है|
- इस बैंक के ग्राहक UPI सेवा, Google Pay, Phonepay, आदि का उपयोग आप आसानी से कर सकते है|
- सेंट्रल बैंक देश के आर्थिक विकास में अहम भूमिका निभाता है|
- यह बैंक अपने ग्राहक को घर बैठे ऑनलाइन खाता खुलवाने की सुविधा देता है|
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया टोल फ्री नंबर?
यदि आपको सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया से संबंधित समस्या है तो, आप दिए गए नंबर कॉल कर सकते है| सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का टोल-फ्री नंबर 1800-22-1911 है।
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के नियम?
- बैंक के सार्वजनिक निधि का प्रबंधन और नियंत्रण भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) द्वारा किया जाता है|
- यह बैंक ग्राहक को टैक्स सेविंग FD पर 6.2% का वार्षिक ब्याज दर देती है|
- बैंक के ग्राहक एक बचत खाते के माध्यम से बैंक में निधि जमा करवा सकते है|
- यह बैंक में निधि जमा करने का सबसे सुरक्षित तरीका है|
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया सरकारी है या प्राइवेट?
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया भारत सरकार की अधिकृत बैंक है, इसका मुख्यालय मुंबई में है|
सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया में मिनिमम बैलेंस कितना होना चाहिए?
बचत खातों के लिए न्यूनतम शेष राशि 1,000 रुपये होती है, इसकी राशि विभिन्न प्रकार के खातों के लिए अलग-अलग हो सकती है|
सेंट्रल बैंक में ऑनलाइन अकाउंट कितने दिन खुलता है?
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में ऑनलाइन अकाउंट खोलने का समय आमतौर पर कुछ ही घंटों में हो जाता है, यदि आप ऑनलाइन अकाउंट खोलते है तो|
यह भी जरूर पढ़ें…