बैंक में एफडी कैसे करें 2024 | Open Fixed Deposit Account Online

बैंक में एफडी क्या होती है | एफ डी के नुकसान | एफडी कितने साल में डबल होती है | एफडी कितने प्रकार की होती है | 50000 की एफडी पर कितना ब्याज मिलेगा | बैंक में एफडी कैसे करें |

बैंक-में-एफडी-कैसे-करें
बैंक में एफडी कैसे करें

प्रिय पाठक एफडी के बारे में तो आप सभी जानते ही होगे, एफडी शब्द का फुल फॉर्म फिक्स डिपॉजिट (Fixed Deposit) होता है| एफडी को यदि आप आसान शब्द में समझे तो, एफडी बैंक द्वारा दी जाने वाली एक इन्वेस्टमेंट का तरीका होता है| वर्तमान समय में सरकारी तथा प्राइवेट बैंक लगभग सभी बैंक एफडी (फिक्स डिपॉजिट) की सुविधा देती है| बैंक द्वारा आप 7 दिनों से 10 वर्ष तक की एफडी करवा सकते है, आपको अपनी आवश्यकता अनुसार समय का चयन कर लेना है| आइये जानते है इस लेख के माध्यम से बैंक में एफडी कैसे करें इससे संबंधित संपूर्ण जानकारी –

बैंक में एफडी क्या होती है?

एफडी के तहत निवेशकों द्वारा निवेश कि गई राशि को एक निश्चित अवधि तक छोड़ना होता है| एफडी की सुविधा लेना का मुख्य उद्देश्य है की किसी विशेष परिस्थिति से निपटने के लिए बचत करना होता है| एफडी निवेश करने का एक सुरक्षित साधन है, एफडी की सुविधा बैंक के अलावा डाकघर भी देती है|

एफडी के जरिए, बैंक उपभोक्ता को एक निश्चित राशि के लिए ब्याज देता है, जिसे समय-समय पर ब्याज दरों में बदलावों के अनुसार अपडेट किया जाता है|

एफडी के लिए कौन पात्र है?

  • लाभार्थी का बैंक में खाता होना चाहिए|
  • आवेदक भारतीय होना चाहिए|
  • लाभार्थी की उम्र 18 वर्ष से अधिक होना चाहिए|
  • आवेदक के पास अपने सभी आवश्यक दस्तावेज होना चाहिए|
  • एफडी में निवेश करने के लिए निवेशक के पास पर्याप्त धनराशि होनी चाहिए|

एफडी के लिए आवश्यक दस्तावेज क्या है?

  • आधार कार्ड 
  • पैन कार्ड 
  • निवासी प्रमाण पत्र 
  • एफडी फॉर्म 
  • पासपोर्ट साइज फोटो 
  • बैंक डिटेल्स 

एफडी कितने रुपए से शुरू होती है?

यदि आप भी एफडी करवाने का सोच रहे है तो, आपको जानकारी होना चाहिए की एफडी में कम से कम कितने रुपए प्रति माह निवेश करना है| जानकारी के लिए बता दे की, एफडी निवेश की शुरुआत राशि 100 से होती है इससे अधिक राशि भी आप निवेश कर सकते है|

एफडी कितने प्रकार की होती है?

एफडी के कई प्रकार होते है, एफडी के कुछ मुख्य प्रकार –

  • सीनियर सिटिजन एफडी
  • रिकरिंग डिपॉजिट
  • एकल एफडी
  • फ्लेक्सी एफडी
  • एनआरआई फिक्स्ड डिपॉजिट 
  • कॉर्पोरेट फिक्स्ड डिपोजिट 

बैंक में एफडी कैसे करें (How to Open a Fixed Deposit Account)?

  • यदि आपका खाता SBI (स्टेट बैंक ऑफ इंडिया) बैंक में है और आप एफडी करवाना चाहते है तो आपको इसके लिए सबसे पहले बैंक की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा|
बैंक-में-एफडी-कैसे-करें
  • इसका होम पेज खुलने के बाद आपको पर्सनल बैंकिंग लॉगिन के विकल्प पर क्लिक करना है|
  • अब आपको User Name तथा पासपोर्ट दर्ज करना होगा|
  • इसके बाद आपको लॉगिन पर क्लिक कर देना है|
बैंक-में-एफडी-कैसे-करें
  • इसके बाद आपको Deposit and Investment के विकल्प पर क्लिक करना होगा|
  • अब आपको Fixed Deposit पर क्लिक करना होगा|
बैंक-में-एफडी-कैसे-करें
  • इसके बाद आपको अपने मोबाइल पर OTP मिलेगा| 
  • आपको OTP दर्ज कर लेना है और Submit कर देना है|
बैंक-में-एफडी-कैसे-करें
  • अब आपको एक बार फिर से Fixed Deposit पर क्लिक कर के Proceed पर क्लिक करना होगा|
  • इसके बाद आपको अमाउंट दर्ज कर लेना है|
बैंक-में-एफडी-कैसे-करें
बैंक में एफडी कैसे करें
  • अब आपको अपने एफडी के प्रकार का चयन कर लेना है|
  • इसके बाद आपको टर्म्स एंड कंडीशन को Accept कर लेना है|
बैंक-में-एफडी-कैसे-करें
  • इसके बाद आपको Maturity Period का चयन कर लेना है|
  • अंत में आपको Submit कर देना है|

एफडी कराने के क्या फायदे है?

  • एफडी राशि निवेश करने का सबसे सुरक्षित तरीका होता है|
  • एफडी पर हमे टैक्स में भी छूट मिल जाती है|
  • हम अपने एफडी राशि को फिर से दूसरी नई एफडी में इन्वेस्ट कर सकते है|
  • फिक्स्ड डिपॉजिट पर आप मंथली तथा quarterly भी ले सकते है|
  • ब्याज दर निश्चित होती है जो निवेशक को निश्चित रूप से लाभ प्रदान करती है|
  • एफडी में निवेशकों को निवेश राशि चुनने की स्वतंत्रता मिलती है|

FD कितने साल का होता है?

बैंकों में सामान्य रूप से एफडी के लिए 7 दिन से 10 वर्ष तक के कई विकल्प होते है| आप अपनी आवश्यकतानुसार एफडी का चयन कर सकते है| यदि आप निवेश के लिए लंबी अवधि चाहते है तो आप दस या उससे अधिक साल के लिए एफडी का चयन कर सकते है|

एफ डी के नुकसान?

  • अन्य निवेश बाजारों के तुलना में एफडी में ब्याज दर कम मिलता है|
  • अपको प्रति माह राशि जमा करने की चिंता होती है|
  • इसका ब्याज दर भी समय के अनुसार बदलता रहता है|

एफडी कितने साल में डबल होती है?

जानकारी के अनुसार, कुछ बैंक आठ साल में एफडी डबल करने की दर देते है, जबकि कुछ बैंक पांच से दस साल तक की अवधि में एफडी डबल करने की दर देते है|

एफडी के लिए कौन सा बैंक सबसे अच्छा है?

यदि आप एफडी करवाना चाहते है तो यह सुविधा बैंक अपने सभी ग्राहकों को देती है जैसे की – एसबीआई, एचडीएफसी बैंक, बैंक ऑफ इंडिया आदि एफडी सुविधा देते है|

एफडी में सबसे ज्यादा ब्याज कौन सा बैंक देता है?

सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक FD पर 9% प्रति वर्ष की ब्याज प्रदान करता है जो अन्य बैंकों की तुलना में अधिक है|

यह भी जरूर पढ़ें…

Leave a Comment