[ लाडली बहना योजना 2023 ] जानिए पात्रता, लाभ, फॉर्म PDF, Online Apply, स्टेटस कैसे चेक करें – MP Ladli Behna Yojana

केंद्र सरकार राज्य सरकार समय-समय पर महिलाओं के लिए कई महत्वाकांक्षी योजनाएं लाती रहती है उन्हीं में से एक है लाडली बहना योजना यह योजना मध्य प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही है इस योजना के तहत विवाहित महिलाओं को हर महीने ₹1000 की सहायता राशि दी जाएगी इसकी शुरुआत हाल ही में 28 जनवरी 2023 को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा शुरू की गई थी महिलाओं को इस योजना का लाभ देने के लिए गांव और शहरों में कैंप लगने शुरू हो चुके हैं आवेदन के बाद महिला के खाते में सालाना ₹12000 की सहायता राशि दी जाएगी

लाडली-बहना-योजना-क्या-है

इस लेख में हम आपको लाडली बहाना योजना की सम्पूर्ण जानकारी देंगे जैसे की – लाडली बहना योजना क्या है? मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना का उद्देश्य? लाडली बहना योजना के लाभ? लाडली बहना योजना के नियम? लाडली बहना योजना हेल्पलाइन नंबर? आदि की जानकारी आपको इस लेख में देखने को मिलेगी –

लाडली बहना योजना क्या है?

इस योजना के तहत राज्य के निम्न, मध्यम वर्ग के बहनों तथा गरीब महिलाओ को राज्य सरकार के द्वारा प्रतिमाह आर्थिक सहायता के रूप राशि प्रदान की जाएगी| इस योजना के आवेदन फॉर्म 25 मार्च से 2023 से शुरू कर दिए गए है, जिसकी 31 मई 2023 को अंतिम लिस्ट जारी कर दिया जाएगा और 10 जून से पैसे मिलना शुरू भी हो जाएगा| 

इस योजना के माध्यम से महिलाओ को आत्मनिर्भर बनाया जाएगा, आर्थिक रूप से कमजोर तथा विवाहित महिलाओ को इस योजना का लाभ दिया जाएगा|

लाडली बहना योजना की पात्रता क्या है?

  • लाडली बहना योजना का लाभ केवल मध्य प्रदेश की बहने ही ले सकती है|
  • आवेदक बहना विवाहित होना अनिवार्य है|
  • आवेदक महिला के पास राज्य का स्थाई निवासी प्रमाण पत्र होना चाहिए|
  • महिला लाभार्थी के परिवार की वार्षिक आय 2 लाख 50 हजार रुपए से कम होना चाहिए|
  • आवेदक महिला की उम्र 23 वर्ष से 60 वर्ष के मध्य होना चाहिए|
  • सभी वर्ग की महिलाएं इस योजना का लाभ ले सकती है|
  • आवेदक के पास 5 एकड़ से कम कृषि भूमि होना चाहिए|
  • लाभार्थी का खाता आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए|
  • आवेदक महिला के पास परिवार की समग्र आईडी होना चाहिए|
  • इस योजना का लाभ विवाहित, विधवा, तलाकशुदा, परित्यक्त महिलाएं भी शामिल है|
  • लाभार्थी के पास फॉर्म में मांगे गए सभी दस्तावेज होना अनिवार्य है|

लाडली बहना योजना में कौन कौन से डॉक्यूमेंट लगेंगे?

  • आधार कार्ड 
  • पैन कार्ड  
  • समग्र आईडी 
  • राशन कार्ड 
  • पासपोर्ट साइज फोटो 
  • बैंक डिटेल्स 
  • मोबाइल नंबर 

Ladli Behna Yojana highlight :-

योजना का नाम लाडली बहना योजना
किसके द्वारा शुरू की गई मध्य प्रदेश राज्य सरकार द्वारा
मुख्य उद्देश्य महिलाओ को आत्मनिर्भर बनाना 
लाभार्थी मध्य प्रदेश राज्य की सभी महिलाएं 
राज्य मध्य प्रदेश
वर्ष 2023 
आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन व ऑफलाइन
योजना का प्रकार मध्य प्रदेश योजना 
योजना की घोषणा कब हुई5 मार्च 2023 को घोषणा हुई 
आवेदन शुरू होने की तिथि 25 मार्च 2023 
आवेदन की अंतिम तिथि 31 अप्रैल 2023
ऑफिसियल वेबसाइट https://cmladlibahna.mp.gov.in/

मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना का उद्देश्य?

  • इस योजना का मुख्य उद्देश्य है की, महिलाओ को आत्मनिर्भर बनाना|
  • बालिकाओं के प्रति लोगो में सकारात्मक सोच तथा उनके लिंग अनुपात में सुधार करना ही इसका मुख्य उद्देश्य है|
  • महिलाओ को आर्थिक सहायता के रूप में 1 हजार रुपए प्रति माह तथा 12 हजार रुपए प्रति वर्ष मिलेगा|

लाड़ली बहना योजना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन?

  • यदि आप इस योजना का लाभ लेना चाहते है तो आपको इस योजना में आवेदन करना होगा, इसके लिए आपको सबसे पहले इस योजना की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा|
लाडली-बहना-योजना-क्या-है
  • इसका Home Page खुलने के बाद अपको विभागीय लॉगिन के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा|
  • इसके बाद आपके सामने एक विभागीय लॉगिन लॉगिन का पेज खुलेगा|
  • इसमें आपको ग्राम पंचायत के विकल्प का चयन करना होगा|
  • इसके बाद आपको अपना User Name तथा Password दर्ज कर लेना है|
लाडली-बहना-योजना-क्या-है
  • फिर आपको केपचा कोड दर्ज करना होगा तथा लॉगिन करे के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा|
  • अब आपके सामने समग्र आईडी का फॉर्म खुलेगा|
  • इसमें आपको पूछी गई जानकारी दर्ज करना होगा|
  • कैप्चर कोड दर्ज करने के बाद आपको आगे बड़े पर क्लिक कर देना है|
  • यहां आपको जानकारी मिल जाएगी कौन इस योजना में पात्र होंगे|
लाडली-बहना-योजना-क्या-है
  • आपको पात्र का चयन कर लेना है तथा आगे बड़े के ऑप्शन पर क्लिक करे|
  • यहां आपको आवेदक की संपूर्ण जानकारी मिल जाएगी तथा स्व घोषणा पर टिक करके आगे बड़े पर क्लिक करे|
  • इसके बाद आवेदक का फोटो अपलोड करना होगा|
  • इसके बाद महिला की जीवित संतानों की संख्या की जानकारी देना होगा|
लाडली-बहना-योजना-क्या-है
  • इसके बाद आपको दिए गए निर्देश पढ़ लेना है और खाली बॉक्स पर टिक कर देना है|
  • इसके बाद आपको आगे बड़े पर क्लिक करना होगा|
  • इसके बाद आपको स्व घोषणा प्रमाण पत्र पढ़ लेना है|
  • अंत में आपको समग्र में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा|
  • फिर आपको OTP प्राप्त करे के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है|
  • इसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा|
  • इस OTP को आपको दर्ज कर देना है|
लाडली-बहना-योजना-क्या-है
  • फिर आपको ओटीपी सत्यापन करे और सुरक्षित करे के बटन पर क्लिक करे|
  • इसके बाद आपको फॉर्म सबमिट करने के लिए हां के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है|
लाडली-बहना-योजना-क्या-है
  • अब आपको इसे प्रिंट करवा लेना है|

Ladli Behna Yojana Registration Form PDF?

यदि आप इस योजना में ऑफलाइन आवेदन करना चाहते है तो, इसके लिए आपको फॉर्म की आवश्यकता पेडेगी| पीडीएफ फॉर्म के लिए आपको सबसे पहले इसकी ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा, इस वेबसाइट के माध्यम से रजिस्ट्रेशन फॉर्म पीडीएफ के रूप में Download कर सकते है|

लाडली बहना योजना के लाभ ?

  • इस योजना के तहत महिलाओ को आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जाएगा|
  • लाभार्थी 1 हजार रुपए प्रति माह राशि दी जाएगी|
  • योजना के तहत लाभार्थी महिलाओ को बैंक खाते में सीधे DBT के माध्यम से राशि भेजी जाएगी|
  • इसका लाभ मध्य प्रदेश की सभी महिलाएं ले सकती है|
  • पेंशन पाने वाली महिलाएं भी इस योजना का हिस्सा बन सकती है|

Ladli Behna Yojana Application Status करें चेक?

  • यदि आपने लाडली बहना योजना में आवेदन कर दिया है और आप आवेदन का स्टेटस चेक करना चाहते है तो इसके लिए आपको सबसे इसकी ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा|
  • इसका Home Page खुलने के बाद आपको Appliction Status पर क्लिक करना होगा|
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा|
  • इस पेज में आपको एप्लिकेशन नंबर या समग्र मेंबर आईडी दर्ज करना होगा|
  • इसके बाद आपके मोबाइल पर एक OTP आएगा|
  • इस OTP को आपको दर्ज कर देना है और Verify पर क्लिक कर देना है|
  • अब आपके सामने योजना का आवेदन की स्थिति दिखाई देगी|

 लाडली बहना योजना के नियम?

  • इस योजना का लाभ उन्ही महिलाओ दिया जाएगा, जो इस योजना के लिए पात्र होगी|
  • DBT के बाद ही आपको राशि मिलेगी|
  • 30 मई से पहले आपको अपना आवेदन पूर्ण कर लेना है|
  • इस योजना के तहत आपको 1 हजार रुपए प्रति माह राशि मिलेगी|
  • आपके पास अपने सभी आवश्यक दस्तावेज होना चाहिए|

लाडली बहना योजना हेल्पलाइन नंबर

मध्य प्रदेश की सभी महिलाएं इस योजना से जुडी संपूर्ण जानकारी प्राप्त करने के लिए आपको दिए गये हेल्पलाइन नंबर 0755-2700800 पर कॉल करके अपनी सभी समस्याओं का समाधान पा सकती है|

लाडली बहना योजना उम्र कितनी होनी चाहिए?

इस योजना का लाभ मध्य प्रदेश की सभी महिला जिसकी आयु 23 वर्ष से 60 वर्ष के मध्य है वह सभी महिला इस योजना का लाभ ले सकती है|

लाड़ली बहना योजना के फॉर्म की आखरी तारीख?

यदि आपने अभी तक भी इस योजना में आवेदन नही किया है, तो आपको जल्द ही आवेदन करा लेना है| आवेदन की अंतिम तिथि 31 अप्रैल 2023 तक है|

यह भी जरूर पढ़ें…

Leave a Comment