[ चिरंजीवी योजना क्या है 2024 ] जानिए पात्रता, लाभ, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, हॉस्पिटल लिस्ट, कौनसी बीमारियां शामिल है, List में नाम कैसे देखें | Chiranjeevi Yojana

चिरंजीवी योजना क्या है :- चिरंजीवी योजना राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा मई 2021 में शुरू की गई एक योजना है| मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में बीमा राशि को 10 लाख रुपये से बढ़ाकर वर्तमान समय में 25 लाख रुपये किया गया है| चिरंजीवी योजना में प्रदेश के 1.41 करोड़ से अधिक परिवार पंजीकृत हैं| यदि आप भी इस योजना का लाभ लेना चाहते हो तो आज ही घर बैठे online आवेदन करें |

मुख्यमंत्री-चिरंजीवी-योजना-क्या-है

इस लेख में हम आपको चिरंजीवी योजना से संबंधित संपूर्ण जानकारी देंगे जैसे की – मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना क्या है? चिरंजीवी योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज व पात्रता? चिरंजीवी योजना में अपना नाम कैसे देखें? चिरंजीवी योजना के लाभ? चिरंजीवी योजना हेल्पलाइन नंबर? कितने रुपये तक इलाज फ्री है? आदि विषयों से संबंधित जानकारी आपको यहां देखने को मिलेगी –

मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना क्या है?

इस योजना की राजस्थान राज्य सरकार द्वारा 1 मई 2021 को शुरू किया गया है, यह योजना राजस्थान राज्य के उन गरीब तथा निर्धन परिवारों के लिए है जो अपने और अपने परिवारों की बीमारियों का इलाज करवाने में असमर्थ है| इस योजना के तहत लाभार्थी को पहले 10 लाख रुपए प्राप्त होते थे, परंतु अब यह राशि बड़ा दी गई है वर्तमान समय में यह राशि को 25 लाख रुपए कर दी गई है| 

चिरंजीवी योजना में कई बीमारियों के इलाज के पैकेज बनाए गए है, सरकारी तथा अन्य प्राइवेट हॉस्पिटल में लोगो का फ्री में इलाज किया जाएगा| इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में नागरिकों के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर कैंप लगाए जाएंगे|

चिरंजीवी योजना की पात्रता?

  • आवेदक राजस्थान राज्य का नागरिक होना चाहिए तथा आवेदक के पास राजस्थान राज्य का निवासी प्रमाण पत्र होना चाहिए|
  • लाभार्थी व्यक्ति गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाला होना चाहिए|
  • यदि आवेदक गरीबी रेखा से नीचे नही आते है तथा वह पॉलिसी प्राप्त करना चाहते है तो, उन्हें 850 रुपए प्रति वर्ष का भुगतान करना होगा|
  • आवेदक के पास अपने सभी आवश्यक दस्तावेज होना चाहिए|
  • लाभार्थी के पास बैंक विवरण भी होना चाहिए|

चिरंजीवी योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज?

  • आधार कार्ड 
  • आय प्रमाण पत्र 
  • राशन कार्ड 
  • निवासी प्रमाण पत्र 
  • बैंक डिटेल्स 
  • मोबाइल नंबर 

MukhyaMantri Chiranjeevi Yojana Highlights –

योजना का नाममुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना
राज्यराजस्थान
योजना की शुरुआत01 मई 2021
किसने शुरू कीमुख्यमंत्री अशोक गहलोत
उद्देश्यनि: शुल्क स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना
लाभार्थीराजस्थान के नागरिक
बीमा राशि25 लाख रूपये
वर्तमान स्थितिचालू है
सरकारी योजनाclick here
अधिकारिक वेबसाइटclick here
चिरंजीवी योजना क्या है

मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना राजस्थान ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन?

  • यदि आप चिरंजीवी योजना में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाना चाहते है तो आपको सर्वप्रथम E-Mitra की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा|
मुख्यमंत्री-चिरंजीवी-योजना-क्या-है
  • इसका होम पेज खुलने के बाद आपको Utility Type Services के विकल्प पर क्लिक करना है|
  • इसके बाद आपको सर्च बार में Chiranjeevi Yojana सर्च करना है|
  • अब आपको Chiranjeevi Yojana पर क्लिक कर देना है|
  • इस प्रकार से आप Chiranjeevi Yojana की Official Website पर पहुंच जाएंगे|
मुख्यमंत्री-चिरंजीवी-योजना-क्या-है
  • इसका Home Page खुलने के बाद आपको Categary का चयन कर लेना है|
  • आपको अपना Identity Type में आधार कार्ड / जन आधार कार्ड नंबर दर्ज करना होगा|
  • इसके बाद आपको Search Bennifiary पर क्लिक कर देना है|
  • इसके बाद आपके सामने पूरी जानकारी खुल जाएगी|
मुख्यमंत्री-चिरंजीवी-योजना-क्या-है
  • अब आपको E-Kyc करवाना होगा, इसके लिए आपको e-sign self declaration के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है|
  • अब आपको Send OTP के विकल्प का चयन कर लेना है या फिर आप Bio-Mertic का चयन कर सकते है|
  • इसके बाद आपको अपना OTP दर्ज करना होगा और फिर Verify OTP पर क्लिक कर देना है|
मुख्यमंत्री-चिरंजीवी-योजना-क्या-है
  • अब आपको Motivator की जानकारी देना होगा|
  • फिर आपको Pay For Policy पर क्लिक कर देना है|
  • इस प्रकार से पॉलिसी का 850 रुपए का भुगतान हो जाएगा|
  • भुगतान होने के बाद आपका फॉर्म सक्सेसफुल हो जाएगा|
मुख्यमंत्री-चिरंजीवी-योजना-क्या-है

  चिरंजीवी योजना में अपना नाम कैसे देखें?

  • यदि आपने पहले कभी चिरंजीवी योजना में आवेदन किया है ओर आप योजना में अपना नाम चेक करना चाहते है तो, इसके लिए आपको सबसे पहल इस योजना की ऑफशियल वेबसाइट पर जाना होगा|
  • इसका Home Page खुलने के बाद आपको Jan Aadhar Number दर्ज का ऑप्शन दिखाई देगा|
  • यहां आपको अपने जन आधार नंबर दर्ज करना होगा|
  • फिर आपको Submit बटन पर क्लिक कर देना है|
  • अब आपके सामने चिरंजीवी योजना की सूची खुल जाएगी|
  • इस सूची में आप अपना नाम चेक कर सकते है|

चिरंजीवी योजना में कितने रुपये तक इलाज फ्री है?

इस योजना के तहत राजस्थान के नागरिको को किसी भी प्राइवेट अस्पताल में 25 लाख रुपए तक का इलाज बिल्कुल मुक्त में मिलेगा| इसके अंतर्गत राज्य के नागरिकों को कई तरह की बीमारी से ठीक होने का इलाज प्रदान किया जाएगा मरीज के भर्ती होने से लेकर डिस्चार्ज तक का खर्चा भी सरकार द्वारा उठाया जाएगा|

चिरंजीवी योजना क्या है

चिरंजीवी योजना के लाभ?

  • राज्य के नागरिक 850 रुपए का प्रीमियम राशि जमा करके चिरंजीवी बीमा योजना का लाभ उठा सकते है|
  • पंजीकृत लाभार्थी को पंजीकृत हॉस्पिटल में उपचार की सुविधा प्रदान की जाएगी|
  • राजस्थान राज्य के छोटे / सीमांत किसानों तथा संविदा श्रमिको को इस योजना के तहत नि:शुल्क कवरेज प्रदान किया जाता है|
  • इस योजना के पंजीकरण के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर शिविरो का आयोजन किया जाएगा|
  • मरीज के भर्ती होने से मरीज के डिस्चार्ज तक का खर्चा भी सरकार द्वारा उठाया जाएगा|

चिरंजीवी योजना में कौन सी बीमारियां शामिल है?

चिरंजीवी योजना की बीमारी सूची में कई गंभीर बीमारियां शामिल है, इन बीमारियों की जानकारी नीचे दी गई है –

  • कॉविड -19 
  • पैरालैसिस 
  • न्यूरो सर्जरी 
  • ऑर्गन ट्रांसप्लांट 
  • ब्लैक फंगस 
  • कैंसर 
  • हार्ट सर्जरी
  • आदि कई बीमारी इस योजना में शामिल है|

मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना राजस्थान हॉस्पिटल लिस्ट?

इस योजना के तहत जयपुर में अभी तक लगभग 230 प्राइवेट हॉस्पिटल शामिल है यह सभी हॉस्पिटल योजना के तहत अधिकृत सभी हेल्थ पैकेज को नि:शुल्क उपलब्ध करवाएंगे| योजना के अंतर्गत राजस्थान के मुख्य हॉस्पिटल की सूची की जानकारी नीचे दी गई है –

  • Sharma Charitable Hospital 
  • Aarogya Hospital
  • Anand Hospital
  • Abhidhek Hospital
  • ASG Hospital pvt.ltd.
  • Asopa Hospital
  • City Hospital
  • CKS Hospital
  • Jain Hospital 
  • Life care Hospital
  • आदि हॉस्पिटल इस योजना में शामिल है|
चिरंजीवी योजना क्या है

चिरंजीवी योजना कार्ड डाउनलोड?

  • चिरंजीवी योजना कार्ड डाउनलोड करने के लिए आपको सबसे पहल इसकी ऑफशियल वेबसाइट पर जाना होगा|
  • इसका Home पेज खुलने के बाद आपको ऑनलाइन पंजीकरण के विकल्प पर क्लिक करना होगा|
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा इसमें आपको Redirect Rajesthaan SSO पर क्लिक करे|
  • अब आप SSO की ऑफिसियल वेबसाइट पर पहुंच जाएंगे|
  • यहां आपको User ID तथा Password दर्ज करना होगा तथा कैप्चा कोड दर्ज कर के Login कर लेना है|
  • फिर आपको अपना Jan Aadhar card नंबर दर्ज कर नाम सर्च करना होगा|
  • इसके बाद आपको चिरंजीवी योजना कार्ड Download के विकल्प पर क्लिक करना होगा|
  • इस प्रकार से आप इस योजना का कार्ड डाउनलोड कर सकते है|

चिरंजीवी योजना हेल्पलाइन नंबर?

यदि आपको इस योजना में आवेदन करने में कोई समस्या आ रही है या फिर बीमा कवर से जुडी जानकारी लेना चाहते है तो आपको इस दिए गए नंबर पर कॉल 1800-180-6127 करना होगा| 

चिरंजीवी योजना कब लागू हुई?

इस योजना की राजस्थान राज्य सरकार द्वारा 1 मई 2021 को शुरू किया गया है, राज्य के नागरिक 850 रुपए का प्रीमियम राशि जमा करके चिरंजीवी बीमा योजना का लाभ उठा सकते है|

चिरंजीवी योजना में क्या क्या फ्री है?

चिरंजीवी योजना के तहत मेडिकल टेस्ट कवरेज तथा फ्री इलाज की सुविधा सरकार की ओर से दी जाएगी| इसके अलावा मरीज के भर्ती होने से मरीज के डिस्चार्ज तक का खर्चा भी सरकार द्वारा उठाया जाएगा|

यह भी जरूर पढ़ें…

Leave a Comment