ई श्रमिक कार्ड कैसे बनाएं :- ई श्रमिक कार्ड भारत देश के असंगठित क्षेत्र के मजदूर तथा श्रमिक लोगो के लिए बनाया जा रहा है, यह कार्ड पहचान कार्ड के रूप में काम करेगा| ई श्रमिक कार्ड में कई व्यक्तिगत जानकारी होती है जैसे की नाम, उम्र, पता शैक्षणिक योग्यता, व्यवसाय और कौशल आदि की जानकारी आपको इस कार्ड में देखने को मिलेगी| ई श्रमिक कार्ड की सहायता से कई सरकारी सेवाओं / योजनाओं का लाभ ले सकते है| यदि आप भी ई श्रमिक कार्ड बनाना चाहते है, तो इसके लिए आपको ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा|

यदि आप भी एक श्रमिक है तथा श्रमिक कार्ड बनाकर सरकार द्वारा दिए जाने वाले लाभ को प्राप्त करना चाहते है तो आपके लिए यह लेख बहुत ही खास होने वाला है क्योंकि इस लेख में हम आपको “ई श्रमिक कार्ड कैसे बनाएं” इससे संबंधित संपूर्ण जानकारी देंगे जैसे- ई-श्रमिक कार्ड क्या है? ई श्रमिक कार्ड बनाने के लिए डॉक्यूमेंट? ई श्रमिक कार्ड के फायदे? श्रमिक कार्ड बनाने में कितना खर्च आता है? श्रमिक कार्ड के पैसे कैसे चेक करें? ई श्रमिक कार्ड ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन? आदि विषयों की संबंधित जानकारी आपको इस लेख में देखने को मिलेगी –
ई-श्रमिक कार्ड क्या है?
भारत सरकार ने देश के श्रमिक मजदूरों को लाभ पहुंचाने के लिए श्रमिक कार्ड बनाने का निश्चय किया है| इसका मुख्य उद्देश्य यह है की सभी श्रमिको को सरकार द्वारा प्रदान किए जाने वाले लाभ प्राप्त हो सके| इसके अलावा श्रमिको को पूरे साल रोजगार के अवसर मिलते रहे| ई-श्रमिक कार्ड को जारी करने के लिए श्रमिक को अपने निकटतम श्रम विभाग या श्रमिक कल्याण एवं सेवा केन्द्र से आवेदन करना होता है|
ई श्रमिक कार्ड बनाने के लिए कौन पात्र है?
- लाभार्थी भारतीय होना चाहिए, स्थाई निवासी प्रमाण पत्र होना चाहिए|
- ई श्रमिक कार्ड बनाने के लिए आवेदक की उम्र 18 वर्ष से 60 वर्ष मध्य होना चाहिए|
- इसके लिए विद्यार्थी पात्र नही होंगे|
- सभी श्रमिक जो नियमित रूप से किसी उद्योग या व्यापार में नियोजित हैं|
- श्रमिक कार्ड बनाने के लिए व्यक्ति का मजदूर होना जरूरी है|
- असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले श्रमिक इस कार्ड को बना सकते है|
- आवेदक के पास अपने सभी आवश्यक दस्तावेज होना चाहिए|
ई श्रमिक कार्ड बनाने के लिए क्या-क्या डॉक्यूमेंट चाहिए?
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- निवासी प्रमाण पत्र
- आयु प्रमाण पत्र
- बैंक डिटेल्स
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
E Shram Card Complete Details :-
योजना का नाम | ई-श्रमिक कार्ड |
उद्देश्य | रोजगार प्रदान करना |
लाभार्थी | भारत के श्रमिक |
वर्तमान स्थिति | चालू |
वर्ष | 2023 |
आवेदन प्रकिया | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | eshram.gov.in/hi/ |
श्रमिक कार्ड बनाने में कितना खर्च आता है?
यदि आप श्रमिक कार्ड बनवाना चाहते है, तो इसके लिए आपका किसी भी प्रकार का कोई खर्च नही है| यह कार्ड भारत सरकार की एक निःशुल्क सेवा है जो उन श्रमिकों के लिए है जो विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार करते हैं|
ई श्रमिक कार्ड ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन (ई श्रमिक कार्ड कैसे बनाएं) ?
- यदि आप भी ई श्रमिक कार्ड बनवाने हेतु ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना चाहते है, तो आपको इसके लिए सर्वप्रथम इसकी ऑफशियल वेबसाइट पर जाना होगा|

- इसका होम पेज खुलने के बाद आपको रजिस्टर्ड ऑन ई – श्रम पर क्लिक कर देना है|
- इसके बाद आपको अच्छे से सेल्फ रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरना होगा|
- अब आपके मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा|

- इस OTP को आपको दर्ज कर देना है और Submit कर देना है|
- इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा|
- इसमें आपको आधार नंबर दर्ज करना होगा|

- इसके बाद आपके रजिस्ट्रेशन नंबर एक बार फिर पुनः OTP भेजा जाएगा|
- आपको कोड दर्ज करना है|
- इसके बाद आपको पूछी गई सभी जानकारी दर्ज करना है|

- पूछी गई सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको Save And Continew पर क्लिक करना है|
- अंत में आपको Submit कर देना है|

ई श्रमिक कार्ड के फायदे?
- इस कार्ड की मदद से सरकार आपको रोजगार देने में मदद करेगी|
- श्रमिक कार्ड धारक को 2 लाख का दुर्घटना बीमा मिलेगा|
- इसके अलाव भविष्य में पेंशन की सुविधा भी मिल सकती है|
- यह कार्ड पूरे भारत देश में मान्य होगा|
- श्रमिक कार्ड होल्डर कामगारों के बच्चो की पढ़ाई में आर्थिक सहायता मिलेगी|
- श्रमिक कार्ड धारक को भारत सरकार द्वारा प्रति माह 35 किलोग्राम फ्री राशन दिया जाएगा|
ई श्रमिक कार्ड डाउनलोड कैसे करें?
- यदि आप श्रमिक कार्ड डाउनलोड करना चाहते है तो आपको सबसे पहले इसकी ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा|
- इसका होम पेज खुलने के बाद आपको रजिस्ट्रेशन ऑन ई श्रम के अपडेट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा|
- अब आपको UAN नंबर दर्ज कर देना है|
- फिर आपको अपना जन्म दिनांक तथा कैप्चर कोड दर्ज कर लेना है|
- इसके बाद आपको अपने मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा, एक बार फिर आपको पुनः Capture Code दर्ज करना होगा|
- इसके बाद आपको Send OTP पर क्लिक कर देना है|
- अब आपको OTP फिल कर देना है|
- इसके बाद आपको आधार नंबर दर्ज कर देना है|
- इसके बाद आपको Update KYC पर क्लिक कर देना है|
- अब आपके सामने दो विकल्प होंगे उसमे से आपको डाउनलोड UAN कार्ड पर क्लिक कर देना है|
- इसके बाद आपके सिस्टम में श्रमिक कार्ड डाउनलोड हो जाएगा|
ई श्रमिक कार्ड का पैसा कब मिलेगा?
ई श्रमिक कार्ड का पैसा सीधे श्रम विभाग या वित्त मंत्रालय द्वारा बहुत जल्द ही आपके बैंक खाते में ट्रांसफर किया जायेगा|
ई श्रमिक कार्ड में कितने पैसे आ रहे हैं?
ई-श्रमिक कार्ड धारको के बैंक अकाउंट में भारत सरकार हर महीने 500 रूपये के हिसाब से चार महीनों तक कुल 2000 रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान करेगी|
यह भी जरूर पढ़ें…