फिनो बैंक में खाता कैसे खोलें :- फिनो बैंक भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त पेमेंट बैंक है फिनो बैंक की शाखाएं आपको भारत के लगभग सभी शहरो में देखने को मिलेगी| यदि आप भी फिनो बैंक में अपना खाता खुलवाते है तो, आपको कई ऑनलाइन सेवाएं मिलेगी जैसे की – नेट बैंकिंग, एटीएम, डेबिट कार्ड तथा ऑनलाइन फंड ट्रासफर जैसी कई सुविधा मिलेगी|

इस लेख में हम आपको “फिनो बैंक में खाता कैसे खोलें” इससे संबंधित कई आवश्यक जानकारी देंगे जैसे की – फिनो बैंक क्या है? फिनो पेमेंट बैंक में अकाउंट खुलवाने के लिए पात्रता व जरूरी डॉक्यूमेंट? फिनो बैंक में खाता कैसे खोलें? फिनो पेमेंट बैंक अकाउंट के प्रकार? फिनो बैंक से क्या फायदा है? फिनो बैंक आईएफएससी कोड? आदि विषयों की जानकारी आपको यहां देखने को मिलेगी –
फिनो बैंक क्या है?
फिनो बैंक एक भारतीय डिजिटल बैंक है, इस बैंक को मनी बैंक के रूप में भी जाना जाता है| यदि आप भी फिनो बैंक में खाता खुलवा रहे है तो, आपकी जानकारी के लिए बता दे की इस बैंक में खाता दो तरह से खोला जाता है पहला KYC मोड़ तथा दूसरा Non KYC मोड के माध्य बैंक खाता खुलवा सकते है| फिनो बैंक एक सरल और जीरो बैंलेस पर खाता खोलता है, इसमें आपको कोई भी अतरिक्त राशि रखने की आवश्यकता नही होती है|
फिनो पेमेंट बैंक में खाता खुलवाने के लिए पात्रता?
- यदि आप फिनो पेमेंट बैंक में खाता खुलवाना चाहते है, तो इसके लिए आपके पास निवासी प्रमाण पत्र होना चाहिए तथा आवेदक भारतीय होना चाहिए|
- आवेदक की उम्र 18 वर्ष से अधिक होना चाहिए|
- आपके पास अपना आधार कार्ड तथा पैन कार्ड होना चाहिए|
- आपका मोबाइल नंबर आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए|
फिनो पेमेंट बैंक में अकाउंट खुलवाने के लिए डॉक्यूमेंट?
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- स्थाई निवासी प्रमाण
- जन्म प्रमाण पत्र
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी
- पासपोर्ट साइज फोटो
फिनो बैंक में खाता खुलवाने पर कितना पैसा लगता है?
यदि आपने भी फिनो बैंक में खाता खुलवाने का मन बना लिया है, तो आपका निर्णय सही होगा क्योंकि फिनो पेमेंट बैंक में आप बिना किसी खर्च के खाता खोल सकते हैं और आपको इसके लिए कोई भी फीस नहीं देनी होगी| यह बैंक अपने ग्राहक को निःशुल्क खाता खोलने का विकल्प उपलब्ध कराता है|
फिनो पेमेंट बैंक अकाउंट के प्रकार?
यदि आप इस बैंक में खाता खुलवाना चाहते है तो आपको इस बैंक के खाते के प्रकार की जानकारी होना चाहिए, आपकी जानकारी के लिए बता की इस बैंक अकाउंट के दो प्रकार होते हैं जिसकी विस्तार जानकारी आपको नीचे दी गई है-
- स्थायी खाता :- यह खाता उन लोगों के लिए होता है जो लंबे समय तक एक ही बैंक खाते में अपने पैसे संग्रहित करना चाहते हैं तथा आप इस बैंक खाते में स्थायी रूप से अपने पैसे जमा करना चाहते हैं|
- भुगतान खाता :- यह खाता उन लोगों के लिए होता है जो अपने खर्चों को नियंत्रित करना चाहते हैं तथा इस खाते में आप रोजाना अपने खर्चों के लिए पैसे जमा कर सकते हैं, खर्चों के लिए डेबिट कार्ड या डिजिटल वॉलेट का उपयोग कर सकते हैं|
फिनो बैंक में खाता कैसे खोलें (Online Account Opening)?
- फिनो बैंक में खाता खोलने के लिए आपको सर्वप्रथम फिनो बैंक की ऑफशियल वेबसाइट पर जाना होगा|

- इसका होम पेज खुलने के बाद आपको Products के ऑप्शन पर जाना होगा|
- इसके बाद आपको Saving Account के विकल्प का चयन कर लेना है|

- इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा|
- इस पेज में आपको कई सेविंग अकाउंट दिखाई देंगे|

- इन सभी अकाउंट की जानकारी आपको यहां से एक पढ़ लेना चाहिए|
- आपको अपने अनुसार Saving Account का चयन कर लेना है|
- इसके बाद आपको यहां अपना नाम, मोबाइल नंबर, पिन कोड तथा ईमेल आईडी दर्ज कर लेना होगा|

- अब आपको Apply Now के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है|
- इस तरह से आप फिनो बैंक खाता खुलवा सकते है|

फिनो पेमेंट बैंक कितना ब्याज देती है?
फिनो पेमेंट बैंक के ब्याज दर की विस्तार जानकारी नीचे टेबल में दी गई है, ब्याज दरों के साथ जुड़े अन्य शर्तों को समझने के लिए आप फिनो पेमेंट बैंक की आधिकारिक वेबसाइट या ऐप का उपयोग कर सकते हैं –
राशि | ब्याज दर % |
1 रुपए से 10 हजार रुपए तक | 4.5% |
10 हजार रुपए से 1 लाख रुपए तक | 5.5% |
1 लाख रुपए से 10 लाख रुपए तक | 6.0% |
10 लाख रुपए से 50 लाख रुपए तक | 6.5% |
50 लाख रुपए से 1 करोड़ | 6.75% |
1 करोड़ रुपए से अधिक | 7.0% |
फिनो बैंक से क्या फायदा है?
- फिनो बैंक में आप तुरंत ऑनलाइन खाता खुलवा सकते है|
- आप बैंक खाते में 1 लाख रुपए तक की राशि रख सकते है|
- इस राशि पर आपको बैंक 6.25 % वार्षिक ब्याज देगी|
- फिनो पेमेंट बैंक बहुत सुरक्षित है और आपकी जमा राशि बेहतर तरीके से सुरक्षित रहती है|
- भारत सरकार के द्वारा मिलने वाले सब्सिडी लाभ को भी प्राप्त कर सकते है|
- फिनो पेमेंट बैंक के साथ, आप अपने खाते का नेटबैंकिंग द्वारा भी इस्तेमाल कर सकते हैं|
फिनो बैंक बैलेंस चेक नंबर?
यदि आपका खाता फिनो बैंक है और आप नंबर की मदद से बैलेंस चेक करना चाहते है, तो आपको अपने फोन से *99# डायल करके फोन बैंकिंग सेवा का इस्तेमाल करके अपने खाते का बैलेंस जान सकते हैं| इसके अलावा आप एसएमएस, बैंक एप्लिकेशन, इंटरनेट बैंकिंग, एटीएम आदि के माध्यम से आप फिनो बैंक का बैलेंस चेक कर सकते है|
फिनो बैंक आईएफएससी कोड?
आपकी जानकारी के लिए बता दे की, आईएफएससी कोड का Full Form Indian Financial System Code होता है| तथा हर बैंक ब्रांच का IFC कोड अलग-अलग होता है, फिनो बैंक का आईएफएससी कोड – FNBPINBBXXX (XXX की जगह ब्रांच कोड) होता है|
फिनो बैंक कस्टमर केयर नंबर?
यदि आपको फिनो बैंक से संबंधित कोई प्रश्न है या फिर कोई समस्या है तो आपको बैंक कस्टमर केयर के इन 0124-6165726 नंबर पर कॉल करके अपनी समस्या का समाधान पा सकते है|
फिनो बैंक सरकारी है या प्राइवेट?
फिनो बैंक एक प्राइवेट बैंक है जो भारतीय नागरिकों के लिए डिजिटल बैंकिंग सेवाएं प्रदान करता है|
फिनो बैंक की स्थापना कब हुई
फिनो बैंक की स्थापना 2015 में हुई थी, यह बैंक भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त पेमेंट बैंक है फिनो बैंक की शाखाएं आपको भारत के लगभग सभी शहरो में देखने को मिलेती है|
यह भी जरूर पढ़ें…