[ विद्युत चुंबकीय या चुंबकत्व किसे कहते है 2024 ] गुण, परिभाषा एवं मात्रक, चुंबकत्व के प्रकार | Magnetism in Hindi

चुंबकत्व के प्रकार | चुंबक में कितने ध्रुव होते हैं | फेरी चुंबकीय पदार्थ किसे कहते हैं | चुंबक की परिभाषा एवं मात्रक | विद्युत चुंबक के गुण | प्राकृतिक चुंबक किसे कहते हैं | चुंबक का चुंबकत्व सर्वाधिक होता है

मैग्नीशिया नामक स्थान पर एक पदार्थ पाया गया जो लोहे के कणों को अपनी तरफ आकर्षित करता है तथा स्वतंत्र पूर्वक लटकाने पर सदैव उत्तर से दक्षिण की दिशा मैं ठहरता है मैग्नीशिया नामक स्थान पर पाए जाने के कारण इसे ”मैग्नेट” कहा जाता है |

विद्युत-चुंबकीय-या-चुंबकत्व-किसे-कहते-है
विद्युत चुंबकीय क्या है
प्रमुख बिंदु - देखे

प्राकृतिक चुंबक किसे कहते है ?

प्राकृतिक चुंबक यह बेडोल सा पत्थर होता है जिसकी चुंबकशीलता सीमित होती है इसमें कोने अधिक होने के कारण चुंबकशीलता समरूप नहीं होती है |

उपयोग – समुंद्री नावो में दिशा सूचक यंत्र के रूप में जिसे काम में लिया जाता है जिसे लोडस्टोन कहते है |

कृत्रिम चुंबक किसे कहते है ?

किसी कृत्रिम विधि द्वारा चुंबकीय पदार्थों से बनाया गया चुंबक कृत्रिम चुंबक कहलाता है यह इस्पात तथा मिश्र धातु जैसे एलनीको के बनाए जाते है |

चुंबक कितने प्रकार की होती है ?

मेग्नेट/चुंबक मुख्यतः दो प्रकार के होते है :-

1. स्थाई चुंबक :-

  • यह मुख्यतः इस्पात के बने होते है इसके अंदर चुंबकीय गुण सदैव बने रहते है |
  • इसमें चुंबकीय ध्रुव की दिशा परिवर्तित नहीं किया जाता है तथा इनकी प्रारंभिक कीमत कम होती है व इसका समर्थ्यता बराबर होती है |
  • इसकी चुंबकशीलता कम तथा धारण क्षमता अधिक होती है |

उपयोग– कंपास के रूप में, लाउडस्पीकर, डायनेमो इत्यादि में किया जाता है |

आकृति- घोड़े की नाल की तरह होती है |

2. अस्थाई चुंबक:-

  • यह नर्म लोहे की तार से बनाई जाती है इसके इसमें चुंबकीय गुण केवल विद्युत धारा के प्रवाह पर ही रहते है |
  • यह चुंबक की ध्रुव दिशा को विद्युत धारा की दिशा परिवर्तन करने पर कर परिवर्तन सकते है |
  • इसकी प्रारंभिक कीमत अधिक होती है |
  • विद्युत धारा के मान को परिवर्तित करने पर इसकी समर्थ्यता भी परिवर्तित होती है इसकी चुंबकशीलता अधिक धारण क्षमता कम होती है |

उपयोग:- विद्युत क्रेन, विद्युत घंटी डीसी जनित्र में किया जाता है|

आकृति:- एक कुचालक के ऊपर नरम लोहे का तार लपेटकर बनाए जाते है|

https://twitter.com/_mkverma/status/1528793139355348992?s=20&t=scJvayOzNlGibqGwBJuXSw
विद्युत चुंबकीय क्या है

चुंबक के सामान्य गुण कौन-कौन से है ?

  • चुंबक के दो गुण होते है उत्तरी ध्रुव और दक्षिणी ध्रुव दोनों ध्रुवों की समर्थ्यता एक समान होती है |
  • समान ध्रुव में प्रतिकर्षण व असमान ध्रुव में आकर्षण होता है |
  • चुंबक को काटने पर गिराने पर जलाने पर उसका चुंबकत्व नष्ट होता है |
  • जब चुंबक के टुकड़े होते है तो उसमें नए उत्तरी तथा दक्षिणी ध्रुव बनते है |

चुंबकीय पदार्थों का वर्गीकरण ?

चुंबकीय पदार्थों का वर्गीकरण निम्न प्रकार है –

लौह चुंबकीय (Ferro Magnetic Material) –

वह पदार्थ जिसको चुंबकीय क्षेत्र में रखने पर चुंबकीय बन जाता है लोहे चुंबकीय पदार्थ कहलाता है| जैसे- लोहा, निकल, कोबाल्ट, फौलाद, नौसादर इसकी चुंबकशीलता का मान 1 से काफी अधिक और 1000 तक होता है |

अनु चुंबकीय पदार्थ (Para Magnetic Material) –

वह पदार्थ जो चुंबकीय बल रेखाओं को अपने अंदर से गुजारने देते है परंतु खुद चुंबक की भांति कार्य नहीं करते है वह अनु चुंबकीय पदार्थ कहलाते है| जैसे– एलुमिनियम, प्लेटिनम, सोडियम, क्रोमियम, तांबा, चांदी, टाइटेनियम, ऑक्सीजन इत्यादि इनकी चुंबकशीलता एक से थोड़ी अधिक होती है |

प्रतिचुंबकीय (Dai Magnetic Material) –

वह चुंबकीय पदार्थ जो न तो चुंबकीय बल रेखाओं को अपने अंदर से गुजरने देते है और नहीं चुंबक बनते है वह प्रतिचुंबकीय पदार्थ कहलाते है इसकी चुंबकशीलता एक से कम होती है जैसे- एन्टीमनी, बिस्मित, हवा इत्यादि |

चुंबकीय अक्ष किसे कहते है ?

उत्तरी तथा दक्षिणी ध्रुव को मिलाने वाली काल्पनिक रेखा चुंबकीय अक्ष कहलाती है |

उदासीन अक्ष किसे कहते है ?

चुंबकीय अक्ष को मध्य से लम्बवत तल में काटने वाली काल्पनिक रेखा उदासीन अक्ष कहलाती है |

चुंबकीय बल रेखाएं क्या है ?

  • चुंबकीय बल रेखाएं चुंबक के बाहर उत्तरी ध्रुव से दक्षिणी ध्रुव की और जाती है तथा चुंबक के अंदर दक्षिण से उत्तर की और जाती है |
  • चुंबकीय बल रेखाएं चुंबकीय के समांतर में चलती है |
  • चुंबकीय बल रेखाएं एक दूसरे को कभी नहीं काटती है |
  • चुंबकीय बल रेखाएं सदैव तनाव पूर्ण होती है |
  • चुंबकीय बल रेखाएं अधिक होती है और चुंबकीय समर्थ्य भी अधिक होता है |

चुंबकीय फ्लक्स किसे कहते है ?

चुंबकीय अक्ष के लंबवत तल को काटने वाली कुल संख्याओं को चुंबकीय फ्लक्स कहते है इसका एस आई मात्रक वेबर होता है तथा इसका CGS मात्रक मैक्सवेल होता है |

1 वेबर = 108 मैक्सवेल

चुंबकीय फ्लक्स घनत्व किसे कहते है ?

प्रति इकाई क्षेत्र में उत्पन्न चुंबकीय फ्लक्स को चुंबकीय घनत्व कहते है इसका S.I मात्रक वैबर प्रति मीटर स्क्वायर या टेस्ला होता है इस का CGS मात्रक गास होता है |

चुंबकीय क्षेत्र किसे कहते है ?

वह क्षेत्र जिसमें चुंबकीय बल रेखाओं के प्रभाव का अनुभव किया जा सके वह चुंबकीय क्षेत्र कहलाता है चुंबकीय क्षेत्र का मात्रक वैबर प्रति मीटर स्क्वायर होता है |

विद्युत-चुंबक-किसे-कहते-हैं
विद्युत चुंबकीय

विद्युत चुंबकीय की खोज किसने की थी ?

विद्युत चुंबक की व्याख्याता सर्वप्रथम आरेस्टेट नामक वैज्ञानिक ने की थी यदि किसी चालक में विद्युत धारा प्रवाहित किया जाए तो उसके चारों तरफ क्षेत्र उत्पन्न हो जाते है यदि को धारावाही चालक के पास ले जाए तो उसमें विक्षेपण होता है |

चुंबकीय वाहक बल (MMF) बल क्या है ?

चुंबकीय परिपथ में वह बल जो चुंबकीय को प्रवाहित करता है चुंबकीय बल कहलाता है चुंबकीय वाहक बल का SI मात्रक टन एंपियर होता है |

परमीएन्स (अनुग्रहिता) क्या है ?

यह चुंबकीय वाहक बल के प्रवाह में सहायता प्रदान करता है परमीएन्स रिलेक्टेंस का व्यत्क्र्म होता है परमीएन्स का मात्रक वेबर प्रति एम्पियर टर्न होता है |

अवशिष्ट चुंबकत्व किसे कहते है ?

यदि किसी पदार्थ के टुकड़े को विद्युत धारा कुंडली में धारा प्रवाहित करके चुंबकत्व बनाते है अगर धारा का मान शुन्य करने पर भी जो चुंबकत्व शेष रह जाता है उसे अवशिष्ट चुंबकत्व कहते है अवशिष्ट चुंबकत्व का सबसे अधिक गुण इस्पात में होता है |

चुंबकीय धारण शक्ति किसे कहते है ?

अवशिष्ट चुंबकत्व को धारण करने की क्षमता धारण शक्ति कहलाती है |

निग्राहिता किसे कहते है ?

किसी चुंबक के प्रतिचुंबकन की वह मात्रा जो उसकी कोर के पदार्थ में उपस्थित अवशिष्ट चुंबकत्व को समाप्त करने के लिए आवश्यक है |

विद्युत चुंबकीय / विद्युत चुंबकीय

चुंबकीय लीकेज किसे कहते है ?

किसी चुंबक के फलक्स का वह भाग जो किसी भी कारण व्यर्थ हो जाता है चुंबकीय लीकेज कहलाता है |

कुल चुंबकीय फ्लक्स = उपयोगी फ्लक्स+लीकेज फ्लक्स

चुंबकीय संतृप्ता किसे कहते है ?

चुंबकीय पदार्थ की वह अवस्ता जिसके बाद उसने उसका चुंबकीय बल बढ़ाने पर भी उसका चुंबकीय मान न बढे वह चुंबकीय संतृप्ता कहलाती है |

चुंबकशीलता किसे कहते है?

किसी चुंबकीय पदार्थ की चुंबकशीलता पदार्थ के उत्पन्न फ्लक्स और वायु में उत्पन्न फ्लक्स के अनुपात को कहते है जबकि है MMF (Magneto Motive Force) तथा चुंबकीय क्षेत्र परिपथ समान रहे |

चुंबकीय तीव्रता किसे कहते है?

किसी पदार्थ को चुंबकीय क्षेत्र में रखने पर जिस सीमा या कोटी तक चुंबकीय किया जाता है उसे उस पदार्थ की चुंबकीय तीव्रता कहते है |

यह भी जरूर पढ़ें…

Leave a Comment