निषेधात्मक का अर्थ क्या है | सुरक्षा संकेत कितने प्रकार के होते हैं | आदेशात्मक चिन्ह | अनिवार्य का मतलब क्या होता है | चेतावनी संकेत क्या है | चेतावनी चिन्ह | सूचनात्मक चिन्ह | सुरक्षा चिन्ह किसे कहते है |
औधोगिक और वैदुतिक जगत में आज के समय सुरक्षा सावधानियों का बहुत ही महत्वपूर्ण विषय होता है | आज हम बात करेंगे सुरक्षा सावधानियो से जुड़े सभी सवालो के बारे में व सुरक्षा कहते है एक विधुत्कार को सुरक्षा चिन्ह का ज्ञान होना बहुत जरूरी है सुरक्षा सावधानियों का ज्ञान होने से दुर्घटनाएं भी कम होती है तो आज हम जानेंगे सुरक्षा चिन्हों के बारे में संपूर्ण जानकारी-

सुरक्षा चिन्ह किसे कहते है ?
विद्युत क्षेत्र में अपनाए जाने वाले सुरक्षा सावधानियां और प्रदर्शन हेतु निम्नलिखित मापदंड और इससे जुड़े नियमों के संकेतों को प्रदर्शित करने का तरीका सुरक्षा चिन्ह कहलाता है | इन सुरक्षा चिन्ह के पालना करने से वैद्युत क्षेत्र को सुरक्षित और सरलता पूर्वक कार्यक्षेत्र बनाया जाता है आइए जानते हैं इससे जुड़ी संपूर्ण जानकारी के बारे में –
सुरक्षा चिन्ह के प्रकार :-
सुरक्षा संकेत निम्न चार प्रकार के होते है –
क्र. संख्या | सुरक्षा संकेत के प्रकार |
1. | निषेधात्मक संकेत ( prohibitive safety sign ) |
2. | अनिवार्य संकेत ( mandatory sign ) |
3. | चेतावनी संकेत ( warning sign ) |
4. | सूचनात्मक संकेत ( informative sign ) |
1. निषेधात्मक चिन्ह किसे कहते है ?
- निषेधात्मक चिह्न का अर्थ है की मना करना या यह कार्य न करें |
- इसकी आकृति गोलाकार होती है |
- इसकी पृष्ठभूमि सफेद लाल रंग की बॉर्डर सहित लाल रंग का क्रोस |
- इसके अंदर चिन्ह का रंग काला होता है जैसे धूम्रपान वर्जित है, आग न जलाए, फोन का प्रयोग ना करें |
2. अनिवार्य (सकारात्मक) चिन्ह किसे कहते है ?
- आवश्यक (सकारात्मक) चिन्ह का अर्थ है कि यह कार्य करे |
- इसकी आकृति गोलाकार होती है |
- यह नीले रंग की पृष्ठभूमि पर सफेद चिन्ह चिन्हित होता है |
- जैसे दस्तानों का प्रयोग करें, हेडफोन का उपयोग करें, मुंह पर मास्क लगाए,

3. सूचनात्मक चिन्ह किसे कहते है ?
- सूचनात्मक चिन्ह आकृति वर्गाकार या आयताकार होती है |
- इसकी हरि पृष्ठभूमि पर सफेद चिन्ह चिन्हित होता है |
4. चेतावनी चिन्ह किसे कहते है ?
- चेतावनी चिन्ह की आकृति त्रिभुजाकार होती है |
- चेतावनी चिन्ह की पृष्ठभूमि पीले रंग की तथा काले रंग की बॉर्डर के साथ काला चिन्ह चिन्हित होता है |
- जैसे:- हाई वोल्टेज विद्युत |

कार्यशाकार्यस्थल सुरक्षा सुझाव :-
एक विधुत्कार को निम्न सुरक्षा सावधानियों का अनुपालन करना चाहिए-
- कार्यशाला में उपयुक्त पोशाक पहनकर ही जाना चाहिए |
- सुरक्षा संकेतों का अनुपालन करें |
- प्रत्येक कार्य को ध्यानपूर्वक और लगनपूर्वक करें |
- प्रत्येक कार्य के लिए सही ओजार का सही विधि से प्रयोग करें |
- पोल या टावर पर कार्य करते समय सुरक्षा पेटी का प्रयोग आवश्य करें
- विधुत्कार को औजारों का सम्पूर्ण ज्ञान हो
- फ्यूज वायर बदलने से पहले मेन स्विच को ऑफ कर लेना चाहिए
- किसी विद्युत के संपर्क में आए व्यक्ति को छुड़ाने से पहले खुद को इंसुलेटेड कर लेना चाहिए
- किसी मेन स्विच को तब तक और न करें जब तक यह सुनिश्चित ना हो जाए कि उस स्विच से संबंधित लाइन पर कोई व्यक्ति कार्य तो नहीं कर रहा है
- विद्युत मशीनों अथवा उपकरणों में कार्य करते समय स्वयं को रबड़ के जूते, रब्बर की चटाई, सूखी लकड़ी के फर्नीचर आदि की सहायता से भू-संपर्क से प्रथक रखें
- विद्युत शक्ति स्थापना युक्त कार्यशालाओ में सुरक्षा गुणांक का मान अधिकतम रखा जाना चाहिए
कौन सा सुरक्षा चिन्ह वृत्त में दर्शाया जाता है?
वेधुतिक सुरक्षा सकेतो में मुख्यतः निषेधात्मक चिह्न और अनिवार्य चिह्न की आकृति गोलाकार/ वृत्त होती है |
सुरक्षा चिन्ह का नाम क्या है?
सभी प्रकार के चिन्ह, सुरक्षा चिन्हों की श्रेणी में आते है और ये चिन्ह चार प्रकार के होते है – जो निम्न है –
निषेधात्मक संकेत ( prohibitive safety sign )
अनिवार्य संकेत ( mandatory sign )
चेतावनी संकेत ( warning sign )
सूचनात्मक संकेत ( informative sign )
यह भी पढ़े –