बैंक ऑफ इंडिया में ऑनलाइन खाता कैसे खोलें 2024 | Open Account in Bank of India Zero Balance

बैंक ऑफ इंडिया में ऑनलाइन खाता कैसे खोलें :- यदि आप भी अपना बैंक खाता खुलवाना चाहते हो तो आपके बता दे की बैंक ऑफ इंडिया सभी भारत वासियों को बहुत ही कम पैसे में बचत खाता खोलने की सुविधा प्रदान करता है| बैंक ऑफ इंडिया एक सरकारी बैंक है तथा इस बैंक की स्थापना 1906 में हुई थी, इसका मुख्यालय मुंबई, महाराष्ट्र में है| और यह अपने ग्राहकों को घर बैठे ऑनलाइन अकाउंट खोलने की सुविधा भी उपलब्ध करता है|

बैंक-ऑफ-इंडिया-में-ऑनलाइन-खाता-कैसे-खोलें

इस लेख में आपको बैंक ऑफ इंडिया में ऑनलाइन खाता कैसे खोलें इससे सम्बधित कई आवश्यक जानकारी मिलेगी जैसे की – बैंक ऑफ इंडिया में खाते के प्रकार? बैंक ऑफ इंडिया में ऑनलाइन खाता कैसे खोलें? बैंक ऑफ इंडिया का बैलेंस चेक? बैंक ऑफ इंडिया में अकाउंट के फायदे? बैंक ऑफ इंडिया में खाता खुलवाने के लिए पात्रता और आवश्यक दस्तावेज? आदि की संपूर्ण जानकारी आपको इस लेख में देखने को मिलेगी –

बैंक ऑफ इंडिया में खाता खुलवाने के लिए पात्रता?

  • आवेदक भारतीय नागरिक होना चाहिए तथा आवेदक के पास स्थाई निवासी प्रमाण पत्र होना चाहिए|
  • आवेदक की उम्र 18 वर्ष से अधिक होना चाहिए|
  • यदि आवेदक नाबालिक है, तो आवेदक के माता-पिता के डॉक्यूमेंट्स से आप खाता खुलवा सकते है|
  • आवेदक के पास वैलिड आईडी प्रूफ होना चाहिए|
  • आवेदक के पास अपने सभी आवश्यक दस्तावेज होना चाहिए|

बैंक ऑफ इंडिया में खाता खुलवाने के लिए आवश्यक दस्तावेज?

  • आधार कार्ड / ड्राइविंग लाइसेंस / वोटर आईडी कार्ड 
  • पैन कार्ड 
  • 2 पासपोर्ट साइज फोटो 
  • मोबाइल नंबर 
  • ईमेल आईडी 

बैंक ऑफ इंडिया में खाते के प्रकार ?

बैंक ऑफ इंडिया में खाते के कई प्रकार प्रकार के होते है, प्रमुख खाते की जानकारी आपको नीचे विस्तार दी गई है –

  • बचत खाता
  • व्यक्तिगत कार्ड खाता
  • बेसिक सेविंग्स बैंक खाता
  • निर्माण खाता
  • वेतन खाता
  • मुद्रा खाता

बैंक ऑफ इंडिया में ऑनलाइन खाता कैसे खोलें (पूरा प्रोसेस)?

  • यदि आप ऑनलाइन माध्यम से बैंक ऑफ इंडिया में अपना खाता खुलवाना चाहते, तो इसके लिए आपको सर्वप्रथम इस बैंक की ऑफशियल वेबसाइट पर जाना होगा|
  • इसका होम पेज खुलने के बाद आपको Apply Now के विकल्प पर क्लिक करना होगा|
बैंक-ऑफ-इंडिया-में-ऑनलाइन-खाता-कैसे-खोलें
  • इसके बाद आपको अपने मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा|
  • इसके बाद आप T&C को एक्सेप्ट कर लेना है|
  • इसके बाद आपके मोबाइल पर OTP आएगा|
बैंक-ऑफ-इंडिया-में-ऑनलाइन-खाता-कैसे-खोलें
  • ओटीपी आपको दर्ज कर देना है|
  • इसके बाद आप ईमेल आईडी दर्ज करना होगा|
  • इस बाद आप Continue कर देना है, अब आपके ईमेल पर भी एक OTP आएगा|
बैंक-ऑफ-इंडिया-में-ऑनलाइन-खाता-कैसे-खोलें
  • इस OTP को आपको दर्ज कर देना है|
  • इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा, इस पेज में आपको अपना पैन कार्ड नंबर दर्ज कर देना है|
  • अब आपको अपने आधार नंबर दर्ज करना होगा|
  • इसके बाद आप टर्म एंड कंडीशन को एक्सेप्ट कर लेना है और Verify पर क्लिक कर देना है|
बैंक-ऑफ-इंडिया-में-ऑनलाइन-खाता-कैसे-खोलें
बैंक ऑफ इंडिया में ऑनलाइन खाता कैसे खोलें
  • इसके बाद आपके मोबाइल पर दोबारा एक OTP आएगा|
  • वह OTP आपको पुनः दर्ज कर देना है|
  • इसके बाद आपको अपने नजदीकी बैंक ब्रांच का चयन कर लेना है|
  • इसके बाद आपको Submit पर क्लिक कर देना है|
  • इसके बाद यदि आप शादीशुदा है तो आपको Married का चयन करना होगा अन्यथा आपको Unmarried कर देना है|
  • इसके बाद आपको Highest Qualification का चयन करना होगा|
बैंक-ऑफ-इंडिया-में-ऑनलाइन-खाता-कैसे-खोलें
बैंक ऑफ इंडिया में ऑनलाइन खाता कैसे खोलें
  • इसके अंत में आपको Preview पर क्लिक कर देना है|
  • इसके बाद आपने जो भी जानकारी दर्ज करी थी उसे एक बार चेक कर लेना है|

बैंक ऑफ इंडिया का बैलेंस चेक कैसे करें?

आदि आपका खाता बैंक ऑफ इंडिया में है और आप अपने खाते का बैलेंस चेक करना चाहते है, तो इसके लिए आपके पास कई विकल्प है जिसकी जानकारी नीचे दी गई है-

  • मोबाइल बैंकिंग एप्लिकेशन
  • इंटरनेट बैंकिंग
  • बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम
  • बैंक ब्रांच जाकर भी आप बैलेंस चेक कर सकते है|
  • कॉल के माध्यम से आप बैलेंस चेक कर सकते है|

बैंक ऑफ इंडिया में खाता कितने रुपए से खुलता है?

यदि आप बैंक ऑफ इंडिया में खाता खुलवाना चाहते है तो आपके पास कई विकल्प है तथा कई तरह के खाते होते है जैसे –

  1. बेसिक सेविंग बैंक खाता खुलवाना चाहते है तो इसके लिए 500 रुपए लगेंगे|
  2. बचत खाते के लिए 500 रुपए
  3. व्यवसाय खाता के लिए 5 हजार रुपए लगेंगे|

बैंक ऑफ इंडिया बचत खाते पर ब्याज दर?

  • यह बैंक अपने ग्राहक को नई एफडी दरो के अनुसार, 2 करोड़ रुपए से नीचे की एफडी पर 7 से 14 दिनों की परिपक्वता अवधि पर 4.25% का ब्याज दर दे रहे है|
  • ये ब्याज दरें समय-समय पर संशोधित की जाती है|
  • बैंक ऑफ इंडिया में बचत खातों की ब्याज दर अधिकतम 3.00% तक होती है|
  • यदि आप बैंक ऑफ इंडिया के बचत खाते में ब्याज दरों के बारे में अधिक जानकारी चाहते है, तो आप उनकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते है|

बैंक ऑफ इंडिया आईएफएससी कोड?

आपकी जानकारी के लिए बता दे की आईएफएससी कोड का फुल फॉर्म Indian Financial System Code होता है| यह एक 11 अंकों का कोड होता है जो बैंक और उसके शाखाओं के विभिन्न विवरणों को दर्शाता है| बैंक ऑफ इंडिया का आईएफएससी कोड खाते के चेक बुक या पासबुक पर उपलब्ध होता है|

बैंक ऑफ इंडिया में अकाउंट खुलवाने के फायदे?

  • यह बैंक अपने ग्राहकों के धन को सुरक्षित रखने के लिए अधिकतम सुरक्षा प्रदान करता है|
  • बैंक ऑफ इंडिया आपको अपने अकाउंट के लिए ऑनलाइन बैंकिंग सुविधा प्रदान करता है|
  • जिससे आप अपने अकाउंट से जुड़ी किसी भी सुविधा का लाभ उठा सकते है|
  • ऑफ इंडिया आपको चेक बुक और एटीएम कार्ड की सुविधा प्रदान करता है|

बैंक ऑफ इंडिया हेल्पलाइन नंबर?

बैंक ऑफ इंडिया का हेल्पलाइन नंबर 1800-220-229 / 022-40919191 है| यह नंबर सोमवार से शुक्रवार तक सुबह 8 बजे से शाम 8 बजे तक उपलब्ध है|

बैंक ऑफ़ इंडिया क्या सरकारी बैंक है?

बैंक ऑफ इंडिया भारत सरकार का एक सरकारी बैंक है, इसका मुख्यालय मुंबई, महाराष्ट्र में है|

यह भी जरूर पढ़ें…

बैंक ऑफ इंडिया में ऑनलाइन खाता कैसे खोलें

Leave a Comment