[ करंट अकाउंट क्या होता है 2024 ] जानिए कैसे खोलें, नियम, फायदे और नुकसान | Current Account full info in Hindi

करंट अकाउंट के लिए डॉक्यूमेंट | करंट अकाउंट के नियम | करंट अकाउंट के फायदे और नुकसान | करंट अकाउंट कितने प्रकार के होते है | करंट अकाउंट और सेविंग अकाउंट में क्या अंतर है | करंट अकाउंट में कितना पैसा रख सकते हैं

करंट-अकाउंट-क्या-होता-है
करंट अकाउंट क्या होता है

यदि आपकी बैंक में पैसों की लेन-देन (ट्रांसक्शन्स) बहुत ज्यादा है तो फिर आपके पास करंट अकाउंट होना बहुत जरूरी है वर्तमान समय में हमारे पर बैंक एक अच्छी सुविधा है| बैंक में हम अपना पैसा निडर होकर रख सकते है, इस तकनीकी समय में आज शायद ही ऐसा कोई व्यक्ति होगा जिनका बैंक खाता नही खुला होगा| जब लोग अपना बैंक अकाउंट खोलते है तो उनके पास कई सारे ऑप्शन होते है जैसे की – करेंट अकाउंट, सेविंग अकाउंट आदि विकल्प खाताधारक को मिलता है| करेंट अकाउंट को चालू खाता भी कहा जाता है| आइये जानते है करंट अकाउंट क्या होता है

करंट अकाउंट क्या होता है?

करेंट अकाउंट को फाइनेंसियल अकाउंट भी कहा जाता है, क्योंकि करेंट अकाउंट एक प्रकार का डिपोजिट अकाउंट होता है| करेंट अकाउंट में बहुत ज्यादा ट्रांजिशन होती है| आपकी जानकारी के लिए बता दे की करेंट अकाउंट में आपको किसी प्रकार का इंटरेस्ट नही दिया जाता है| एक बिजनेसमैन के लिए करेंट अकाउंट होना बहुत ही जरूरी होता है|

करेंट अकाउंट का मतलब न तो ब्याज कमाने के उद्देश्य से है और न ही बचत के उद्देश्य है बल्कि बिजनस की सुविधा के लिए है इसीलिए वे गैर-ब्याज वाले खाते है|

करंट अकाउंट कौन खुलवा सकता है?

करंट अकाउंट का अर्थ चालू अकाउंट होता है, यह अकाउंट हर समय चलता है, करेंट अकाउंट मुख्य रूप से व्यवसायियों, फार्मों, कंपनी, सार्वजनिक उघमो आदि इस खाते को खोलते है| बैंक इस खाते पर कोई ब्याज नही देगी तथा बैंक ऐसे खाते पर सेवा शुल्क लगाती है|

करंट अकाउंट के क्या फायदे हैं?

  • करंट अकाउंट में आपको ओवरड्राफ्ट की सुविधा दी जाती है|
  • इस अकाउंट में आपको NEFT/RTGS पर शुल्क में छूट दिया जाता है|
  • इस अकाउंट से आप जितना मर्जी उतना ट्रांजिशन कर सकते है|
  • ट्रांजिशन कोई लिमिट नही होती है|
  • करंट अकाउंट के माध्यम से आप कोई भी बिजनेसमैन चेक, डिमांड ड्राफ्ट से डायरेक्ट करेंट अकाउंट में पेमेंट कर सकते है|
  • इस खाते से आसानी से बैंक लोन भी लिया जा सकता है|
  • करंट अकाउंट ओवर ड्राफ्ट, इंटरनेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग जैसे कई सुविधा भी देता है|

करंट अकाउंट के नुकसान क्या हो सकते है ?

  • करंट अकाउंट से आपको जमा राशि पर कोई ब्याज नही मिलेगा|
  • अकाउंट में आपको मिनिमम बैलेंस रखना होगा अन्यथा आपसे चार्ज लिया जाएगा|
  • इसमें चेक बुक के दुरुपयोग का ड़र हमेशा बना रहता है|
  • इसके अलावा आपको इस अकाउंट से कोई नुकसान नही है, यदि आपको किसी तरह की समस्या आ रही है तो आप बैंक जाकर जानकारी ले सकते है|

यह भी पढ़ें –

करंट अकाउंट के नियम ?

  • लेने-देन की संख्या पर प्रतिबंध नही होता है|
  • Current Account की जमा राशि पर ब्याज नही मिलता है|
  • एक व्यक्ति के नाम पर कितने भी करेंट अकाउंट खुल सकते है|
  • ओवरड्राफ्ट की सुविधा भी इसमें आपको मिलती है|
  • एटीएम, मोबाइल बैंकिंग तथा इंटरनेट बैंकिंग की भी सुविधा आपको इसमें मिलेगी|
  • आप इसमें कस्टम अकाउंट भी खोल सकते है|
  • जीरो बैलेंस करेंट अकाउंट भी आप इसमें खोल सकते है|
  • मिनिमम बैलेंस न रखन पर पेनल्टी भी चुकानी पड़ेगी|
  • यानी मिनिमम बैलेंस रखना अनिवर्य होगा|

करंट अकाउंट के लिए डॉक्यूमेंट ?

क्र.सं.करंट अकाउंट के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट
1.आधार कार्ड
2.पैन कार्ड
3.साझेदारी कार्य की जानकारी
4.निवेश का प्रमाण पत्र
5.बैंक खाता खोलने के लिए एक चेक
6.आईडी प्रूफ
7.सर्टिफिकेट ऑफ इनकॉरपोरेशन
8.मोबाइल नंबर
करंट अकाउंट क्या होता है

करंट अकाउंट कैसे खोलें ?

यदि आप भी अपने बिसनेस के लिए कोई नया करेंट अकाउंट खोलना चाहते है तो आपको अपने सभी आवश्यक दस्तावेज (जिसकी जानकारी हमने ऊपर दी है) डॉक्यूमेंट्स की एक-एक फोटोकॉपी और ओरिजनल डॉक्यूमेंट्स के साथ बैंक में जाकर ओपनिंग फॉर्म भर देना है| पूछी गई सभी जानकारी ध्यान से दर्ज करे और फिर फॉर्म Submit कर दे|

सेविंग अकाउंट को करंट अकाउंट में कैसे बदलें ?

यदि आप अपना सेविंग अकाउंट करेंट अकाउंट में बदलना चाहते है तो इसके लिए आपको अपने नजदीकी बैंक जाना होगा| वहा जाकर आपको एक फॉर्म ले लेना है और फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी अच्छे दर्ज करे और मांगे गए दस्तावेज भी फॉर्म के साथ अटैच कर दे अंत में आपको फॉर्म बैंक के अधिकारियों के पास जमा करवा देना है|

करंट अकाउंट में कितना पैसा रख सकते हैं ?

यदि आपको नही पता है की हम इस करेंट अकाउंट में कितने पैसे रख सकते है तो हम आपकी जानकारी के लिए बता दे की आप इस करेंट अकाउंट में जितना चाहे उतना पैसा रख सकते है परंतु एक वित्तीय वर्ष में अधिकतम कैश डिपोजिट की सीमा अधिकतम 50 लाख रू रखी है|

एसबीआई बैंक में करंट अकाउंट पर लगने वाले चार्जेज ?

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया भारत के सबसे पुराने तथा भरोसेमंद सरकारी बैंक है, इस बैंक में करेंट अकाउंट पर काफी कम चार्ज लगता है| आपकी जानकारी के लिए बता दे की मिनिमम मंथली एवरेज बैलेंस के साथ 5 हजार रुपए से लेकर 10 लाख रुपए तक के कोई करेंट अकाउंट के विकल्प है|

करंट अकाउंट ओपनिंग फॉर्म ?

  • यदि आप अपने बिसनेस लिए कई करेंट अकाउंट ओपन करवाना चाहते है तो आपको सबसे पहले बैंक में जाकर बैंक अकाउंट ओपन करवाने का फॉर्म डालना होगा|
  • अकाउंट टाइप तथा खाते के प्रकार में आपको करेंट अकाउंट का ऑप्शन लेना होगा|
  • फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी अच्छे से भरे|
  • जानकारी आपको कैपिटल लेटर में ही भरने है|
  • बैंक के द्वारा बताए गाय दस्तावेज आपको फॉर्म के साथ ही अटैच कर देना है|
  • फॉर्म को पूरा भरने के बाद सही दस्तावेजो को फोटोकॉपी के साथ आपको फॉर्म सबमिट कर देना है|
करंट अकाउंट क्या होता है / करंट अकाउंट क्या होता है

करंट अकाउंट के लिए सबसे अच्छा बैंक कौन सा है?

प्राप्त जानकारी के अनुसार अकाउंट के लिए सबसे अच्छा बैंक एसबीआई है, क्योंकि यह एसबीआई बैंक सबसे पुराना तथा भरोसेमंद बैंक है और यह सरकारी बैंक भी है| इसलिए करेंट अकाउंट के लिए यह बैंक एक दम सही है| इसके अलावा एसबीआई बैंक में करेंट अकाउंट पर काफी कम चार्ज लगता है यह भी इसकी विशेषता है|

करंट अकाउंट में मिनिमम बैलेंस कितना होना चाहिए?

सभी बैंक का मिमिमम बैलेंस अलग-अलग होता है, परंतु आपके अकाउंट में औसत बैलेंस कम से कम 5 हजार रुपए होना चाहिए| कई बैंकों में 10 हजार रुपए भी मिनिमम बैलेंस है|

करंट अकाउंट कितने प्रकार के होते हैं?

मुख्य रूप से करेंट अकाउंट दो प्रकार के होते है – Premium Current Account And Foreign Current Account दो प्रकार के अकाउंट होते है|

यह भी जरूर पढ़ें…

Leave a Comment